- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल पार्टी की नीति “सरकार आपके द्वार को साकार” कर रहें हैं। वह अपने “कारवां के साथ गाँवों -गांवों द्वारे -द्वारे” पहुंच कर जन चौपालों के माध्यम से सुनवाई कर जनता की समस्याओं का निराकरण कर रहें हैं।

इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बबेरू विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर पहुंचे। वहां “गांव की हर डेहरी पर पहुंच अपने आने की दस्तक” दी। जन चौपाल लगाई। सरकार की कौन -कौन सी योजनायें मिल रहीं हैं, किन योजनाओं से लाभान्वित होने में वंचित हैं उसकी जानकारी ली।

इस दौरान आवास, राजस्व, पुलिस, सड़क आदि समस्याओं के संदर्भ में जन शिकायतें मिली। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। संबंधित अधिकारियों से मोबाईल पर वार्ता कर जनहित में त्वरित समाधान के निर्देश दिये।

ग्रामीणों को भूमिगत जलसंचय के लिये प्रेरित किया। खेतों में तालाब निर्माण पर जोर देते हुये जलसंचय के अलावा उसके व्यावसायिक लाभ भी बताये। गांव में चल रहें भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। भाजपा सरकार की रीति और नीति की जानकारियां दीं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
