25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
छात्र को ट्रक ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत : बड़ा भाई बाल-बाल बचा
उत्तर प्रदेश

छात्र को ट्रक ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत : बड़ा भाई बाल-बाल बचा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के अतर्रा कस्बा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे भाइयों को कुचल दिया। हादसे में पीछे बैठे कक्षा छह के छात्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साइकिल चला रहा बड़ा भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

छात्र को ट्रक ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत : बड़ा भाई बाल-बाल बचा
Student crushed by truck, dies painfully: elder brother narrowly escapes

जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के मुरारी पुरवा निवासी रामबाबू अपनी पत्नी सीमा अैर पांच बच्चों के साथ अतर्रा के थाने के पीछे आजाद नगर में किराए के कमरे में रहते हैं। उनके बच्चे कस्बा के स्कूल में पढ़ते हैं। गुरुवार को सुबह सात बजे मोहित (13) छोटे भाई शिवमोहित (10) को रोज की तरह साइकिल पर पीछे बैठाकर बांदा रोड स्थित तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल छोड़ने जा रहा था। अतर्रा बांदा रोड पर थाने से चंद कदम की दूरी पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।

इससे साइकिल समेत दोनों उछल कर सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। शिव मोहित ट्रक के आगे जा गिरा और पहिये से कुचल गया। आसपास के दुकानदारों ने हादसे की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में लिया है। छोटे भाई को स्कूल छोड़ने जा रहे हादसे के प्रत्यक्षदर्शी बड़े भाई मोहित ने बताया कि ट्रक अचानक इतनी तेजी से आया कि वह कुछ समझ ही नहीं पाया। अचानक हुए हादसे से वह बदहवास हो गया। लोगों को चीखते और शोर मचाते देखा। छोटा भाई खून से लथपथ दम तोड़ चुका था।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में एक दिन की थाना प्रभारी बनीं दो छात्राएं, कुर्सी संभालते ही एक्शन में आई

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभाग

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने वीर बालकों के “साहस और बलिदान” को किया सलाम: छात्रों ने जीते पुरस्कार

City News Uttar Pradesh

ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहा खुदरा व्यापार: व्यापारियों ने सरकार से लगाई गुहार

शादी करने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पीटकर मारी गोली: सपना चकनाचूर !

City News Uttar Pradesh

पत्नी की जुदाई नें हबीब की ली जान: गोली मारकर कर ली खुदकुशी

ब्रेकिंग न्यूज़