
- विनोद मिश्रा
बांदा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने ‘दिव्यांगजनों के जीवन’ को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने की दिशा में ‘सराहनीय पहल’ करते हुए ‘मानवता और संवेदनशीलता’ की ‘मिसाल’ पेश की। विधायक निधि के सहयोग से उन्होंने 10 दिव्यांग लाभार्थियों को ‘मोटराइज्ड साइकिल’ की चाबियां सौंपीं, जिससे उनके चेहरों पर वर्षों बाद खुशी की चमक दिखाई दी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक विशंभर सिंह यादव द्वारा उमाशंकर,रामानुज बर्मा, रामप्रकाश, रामकेश, भइयालाल, धर्मेंद्र कुमार, रामसहाय पटेल, लखन, माधुरी देवी और सुशील को मोटराइज्ड साइकिल प्रदान की।

यह साइकिलें 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गईं। प्रत्येक साइकिल की लागत लगभग 45 हजार रुपये रही, जिसमें विधायक निधि से 2 लाख रुपये तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभिषेक चौधरी के सहयोग से यह योजना मूर्त रूप ले सकी।

विधायक विशंभर सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा कि ‘दिव्यांगजनों’ को सबसे अधिक कठिनाई आवागमन में होती है। उनकी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से सहायता प्रदान की गई है, ताकि वे अपने दैनिक कार्य, उपचार, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में स्वतंत्र रूप से भाग ले सकें।

उन्होंने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है, जब अंतिम व्यक्ति भी सशक्त और आत्मनिर्भर बने। मोटराइज्ड साइकिल पाकर दिव्यांग लाभार्थियों की खुशी देखते ही बनती थी। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभिषेक चौधरी,खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल के अलावा छेदीलाल गुप्ता,पुत्तन सिंह,अखिलेश पाल,किशन यदुवंशी, रामबाबू यादव, अभिषेक बर्मा, अमन बर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
