City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित की डीएम से मुलाकात: 'जन्म मृत्यु' प्रमाण पत्र की 'उलझनों' पर हुआ संवाद
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित की डीएम से मुलाकात: ‘जन्म मृत्यु’ प्रमाण पत्र की ‘उलझनों’ पर हुआ संवाद

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मालती गुप्ता के ‘प्रतिनिधि अंकित बासू’ ने सभासदों के साथ डीएम जे. रीभा सेi मुलाकात कर नगर क्षेत्र में ‘जन्म एवं मृत्यु प्रमाण’ पत्र बनवाने में आ रही ‘समस्याओं’ से अवगत कराया। अंकित बासू नें आम नागरिकों को हो रही ‘परेशानियों को विस्तार’ से रखते हुए इस प्रक्रिया को ‘सरल,पारदर्शी और समयबद्ध’ बनाने की मांग की।

प्रतिनिधि अंकित की डीएम से मुलाकात: 'जन्म मृत्यु' प्रमाण पत्र की 'उलझनों' पर हुआ संवाद

अंकित बासू ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बनवाने में नगरवासियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। दस्तावेजों की जटिल प्रक्रिया, तकनीकी अड़चनें और अनावश्यक विलंब के कारण आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, राशन कार्ड, आधार और अन्य सरकारी योजनाओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, ऐसे में देरी से लोगों को कई स्तर पर नुकसान हो रहा है।

प्रतिनिधि अंकित की डीएम से मुलाकात: 'जन्म मृत्यु' प्रमाण पत्र की 'उलझनों' पर हुआ संवाद

अंकित बासू ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल किया जाए ताकि नागरिकों को समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सकें। जिलाधिकारी जे. रीभा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें लघु सिंचाई विभाग को लगाई फटकार : किया विभागीय समीक्षा

City News Uttar Pradesh

थाने में ऑनर किलिंग का तांडव: प्रेमी संग रहने की जिद पर बाप बना जल्लाद, बेटी को उतारा मौत के घाट

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम के ‘रेड’ में शिक्षा व्यवस्था ‘बेनकाब’: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, प्रधानाध्यापिका पर ‘गाज’

कीचड़ में कैद बचपन: पढ़ाई की राह में दलदल की दीवार, मासूमों ने डीएम से मांगा अधिकार

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी : इंसानियत हुई शर्मसार: पड़ोसी ने मासूम को उठाकर जमीन पर पटका, हालत गंभीर …

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की ललकार ? डीएम की खामोशी पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़