23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
घर-घर अब बुझेगी प्यास की तड़पन : नल तेजी से करेंगे "जलतर्पण"
उत्तर प्रदेश

घर-घर अब बुझेगी प्यास की तड़पन : नल तेजी से करेंगे “जलतर्पण” …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कृषि राज्य एवं जिले के प्रभारी मंत्रीलाखन सिंह राजपूत नें जसपुरा कस्बे के हर घर को जल से प्यास बुझाने को लबा-लब योजना का आधार रखा। इसके लिये रविवार को भूमि पूजन कर कामयाबी की याचना की। कस्बा जसपुरा व मजरा महिला डेरा में जल जीवन मिशन योजना का शिलान्यास हुआ।

घर-घर अब बुझेगी प्यास की तड़पन : नल तेजी से करेंगे "जलतर्पण"
शिलान्यास के बाद गोष्ठी में प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूर्व में पूरे बुंदेलखंड में खेत व यहाँ के रहने वाले प्यासे रहते थे, जब से प्रदेश में योगी की सरकार आई तब से लगातार बुंदेलों की प्यास बुझाने का काम हो रहा है। कहा कि यही नहीं बुंदेलखंड के सतत विकास के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन कर यहाँ के विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि दी गई है।

जल जीवन मिशन से विकास खंड जसपुरा के 21 गाँवो में 24 ट्यूबेल लगवाने का काम किया जा चुका है।फरवरी माह में मुख्यमंत्री जी ने खटान योजना का शुभारंभ किया l था। एजेंसी नवंबर माह के अंत तक परियोजना का काम खत्म कर देगी। प्रधानमंत्री का सपना हर घर जल ,हर घर नल पूरा होगा।

घर-घर अब बुझेगी प्यास की तड़पन : नल तेजी से करेंगे "जलतर्पण"
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या, उपजिलाधिकारी पैलानी महेंद्र प्रताप, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान आसमां से गिरकर खजूर में अटके : यूरिया की मोहबब्त बेवफा हो गई

City News Uttar Pradesh

भूजल सरक्षण सप्ताह : प्राकृतिक जल स्रोत तुर्रा में जिलाधिकारी ने की कार्यक्रम की शुरूआत

ट्रेन की ठोकर लगने से आइटीआइ छात्र की मौत, कानपुर से वापस आ रहा था घर

फिल्म स्टार ट्विंकल कपूर के हाथों बाँदा की बेटी नेहा कश्यप के सिर सजा शो टापर का खिताब

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश : धार्मिक स्थलों पर तत्काल हटाएं लाउडस्पीकर, शोहदों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई

खाद्य टीम द्वारा आश्रम पद्यति विद्यालय का निरीक्षण : सबकुछ मिला सत्यानाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़