City News Uttar Pradesh
स्पेशल खबर : यूपी क्रिकेट टीम में जलवा बिखेरने को तैयार बांदा के किसान का बेटा, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी हो चुका है चयन
उत्तर प्रदेश

स्पेशल खबर : यूपी क्रिकेट टीम में जलवा बिखेरने को तैयार बांदा के किसान का बेटा, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी हो चुका है चयन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। वह खुद-ब-खुद अपना रास्ता तलाश कर मंजिल की तरफ बढ़ ही जाती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मवई गांव के किसान के बेटे अभिषेक तोमर ने। हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। वह लेफ्ट आर्म स्पिनर (आर्थोडेक्स गेंदबाज) के रूप में अपना जलवा दिखाएंगे। जिले के लिए यह पहली बड़ी उपलब्धि है।


पिछड़े बुंदेलखंड में मेधा की कमी नहीं है। बांदा सदर तहसील के मवई गांव निवासी रामबरन सिंह तोमर किसान हैं। उन्होंने अपनी संतानों को तराशने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके तीन बेटों में अभिषेक तीसरे नंबर के हैं। शुरू से ही उनका क्रिकेट के प्रति लगाव रहा।

स्पेशल खबर : यूपी क्रिकेट टीम में जलवा बिखेरने को तैयार बांदा के किसान का बेटा, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी हो चुका है चयन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 के ट्रायल में अभिषेक को टीम में चुन लिया गया है। अब वह आगे होने वाले मैचों के लिए अभिषेक 19 सितंबर को मोहाली के लिए रवाना होंगे। अंडर-19 टीम में अच्छा प्रदर्शन करने पर अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी वह चुने जा सकते हैं। वह गेंदबाजी के साथ ही बैटिंग में जलवा दिखाते हैं। वर्ष 2017-18 और 2018-19 में अंडर-16 उत्तर प्रदेश की टीम में खेल चुके हैं। अंडर-16 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर इनका चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी के लिए भी हुआ था।


अभिषेक ने अपने खेल की शुरुआत जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में संसाधनों के अभाव के बीच की। वहां कोच जीतू यादव व शिवप्रताप सिंह ने उनकी प्रतिभा को तराशा। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक व फतेहपुर जोन के सचिव रियासत अली, बांदा जिला क्रिकेट संघ के सचिव वासिफ जमा खान, अजय यादव ने कहा कि अभिषेक में मेधा की कोई कमी नहीं है। वह आगे बुंदेलखंड का नाम विश्व में रोशन करेगा।


लेफ्ट आर्म स्पिनर अंगुलियों का इस्तेमाल करते हुए गेंद फेंकता है और वह विकेट पर दाईं से बाईं ओर घूमती हुई जाती है। अंपायर और विकेट के बीच से गेंदबाजी की यही कला आर्थोडेक्स गेंदबाजी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जानकीकुंड चिकित्सालय में बांदा की नर्सिंग छात्रा ने डाई पीकर दे दी जान, पांच महीने पहले हुई थी शादी

City News Uttar Pradesh

‘अपनों बुंदेली उत्सव’ दिल्ली में बिखेरेगा जलवा: दो दिन चलेगा आयोजन

City News Uttar Pradesh

यूपी में बुरी हार के बाद जागी योगी सरकार: अब नौकरियां देने पर होगा फोकस, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

भाजपा नेता दिलीप गुप्ता व्यापार मंडल के बने प्रदेश उपाध्यक्ष: नेताओं ने दी बधाई

City News Uttar Pradesh

हाय दईया : बांदा में शीत लहरी छोड़ा रही है छक्के, गरीब बेचारे हक्के -बक्के

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म कर स्टेटस पर लगाई अश्लील फोटो: दरिंदगी के बाद की ये शर्मनाक हरकत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़