City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा में बहेगी 'दूध' की धार, लगेगा 'डेयरी प्लांट'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा में बहेगी ‘दूध’ की धार, लगेगा ‘डेयरी प्लांट’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी के “निरंतर प्रयासों” का “परिणाम”सामने आते जा रहें “बुंदेलखंड क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन” को “बढ़ावा” देने और “किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत” बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लंबे समय से लंबित जनपद में डेयरी प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव अब साकार होने की दिशा में बढ़ गया है।

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा में बहेगी 'दूध' की धार, लगेगा 'डेयरी प्लांट'

बुंदेलखंड पैकेज के तहत जिले में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले आधुनिक डेयरी प्लांट की स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है। यह प्लांट नरैनी रोड पर स्थापित किया जाएगा, जिससे जिले के हजारों दुग्ध उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इस परियोजना के साकार होने के पीछे क्षेत्रीय विधायक प्रकाश द्विवेदी के निरंतर प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा में बहेगी 'दूध' की धार, लगेगा 'डेयरी प्लांट'

उन्होंने लंबे समय से शासन स्तर पर इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने के लगातार प्रयास किए। आखिरकार इस वर्ष इस परियोजना को बुंदेलखंड पैकेज में शामिल कर लिया गया। जिले में डेयरी प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव सबसे पहले वर्ष 2018-19 में शासन को भेजा गया था। उस समय इस परियोजना की क्षमता अपेक्षाकृत कम प्रस्तावित थी। लेकिन बाद में क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं और किसानों की जरूरतों को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाकर 20 हजार लीटर प्रतिदिन कर दी गई।

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा में बहेगी 'दूध' की धार, लगेगा 'डेयरी प्लांट'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इस परियोजना के लागू होने से जिले में दुग्ध भंडारण और प्रसंस्करण की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे किसानों को अपने दूध के लिए स्थायी बाजार मिलेगा और दूध खराब होने की समस्या भी काफी हद तक कम होगी। विधायक के अनुसार नरैनी रोड पर स्थित चिलिंग प्लांट को ही आधुनिक सुविधाओं से लैस कर नए डेयरी प्लांट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्लांट के शुरू होने से जिले में दुग्ध उत्पादन को नई गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उद्यान विभाग में भ्रष्टाचार: बिना ‘टेंडर’ कौड़ियों में निपटाई ‘बेशकीमती’ संपत्ति, सवालों में ‘सिस्टम’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें अर्दली बाजार में सीसी सड़कों का किया लोकार्पण: दौड़ी खुशी

City News Uttar Pradesh

भाभी को भइया ने रंगे हाथ पकड़ा था: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति को जिंदा जलाया, आशिक भी कातिल

City News Uttar Pradesh

यूपी : कोरोना के खिलाफ प्रदेश में 1 जून चलेगा दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, 1 माह में 1 करोड़ वैक्सीन लगाने का लक्ष्य …

बांदा की कुख्यात बालू खदान गलौली लूट रही योगी का खजाना : बड़े हादसे की शंका !

सपा में बांदा सदर सीट पर चयन समिति का मंथन अंतिम दौर में : प्रदीप एवं ओम नारायण में कौन ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़