26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दुल्हन नें 'लौटाई' बारात: शादी के मंडप में 'दहेज विवाद'
उत्तर प्रदेश

दुल्हन नें ‘लौटाई’ बारात: शादी के मंडप में ‘दहेज विवाद’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। दहेज में “चार पहिया गाड़ी की मांग” को लेकर जिले में “शादी समारोह” उस समय “विवाद” में बदल गया जब “वर पक्ष की नई मांग” से “नाराज दुल्हन ने “शादी से साफ इंकार” कर दिया। इतना ही नहीं, नाराज परिजनों ने मैरिज हाल के गेट में ताला लगाकर बारात को अंदर आने से रोक दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी और अंततः बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

दुल्हन नें 'लौटाई' बारात: शादी के मंडप में 'दहेज विवाद'

अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम तेरा-बी के अंश तेलिन पुरवा निवासी मोहनलाल साहू ने अपनी पुत्री सीमा की शादी कस्बे के बजरंग नगर निवासी मुन्नुलाल साहू के पुत्र हर्षित उर्फ करन के साथ तय की थी। शादी समारोह 11 मार्च को कस्बे के राजनगर मोहल्ला स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित होना था। बताया जाता है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात मैरिज हाल पहुंच गई थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान दूल्हे के पिता ने अचानक दहेज में बाइक की जगह चार पहिया गाड़ी की मांग कर दी। दूल्हे पक्ष की इस नई मांग से वधू पक्ष नाराज हो गया।

दुल्हन नें 'लौटाई' बारात: शादी के मंडप में 'दहेज विवाद'

वधू के पिता मोहनलाल साहू का आरोप है कि पहले से बाइक देने की बात तय थी, लेकिन रात में अचानक चार पहिया गाड़ी की मांग कर दी गई। इसी नाराजगी के चलते दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक बातचीत चलती रही, लेकिन वधू पक्ष अपने फैसले पर अड़ा रहा। आखिरकार गुरुवार को बिना शादी के ही बारात को वापस लौटना पड़ा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- तीन खनन माफिया गिरफ्तार, लगा गैंगेस्टर, जब्त होगी सम्पत्ति !

City News Uttar Pradesh

बांदा में सूखे जैसे हालात: सप्ताह में नहीं हुई बारिश तो सूखने लगेंगी खरीफ़

रामचरितमानस पर राजनीति: बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर बोला हमला, उपेक्षित वर्गों को शूद्र कहकर सपा इनका न करें अपमान

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका बोर्ड बैठक : टैक्स में कमी के प्रस्ताव की अनदेखी पर सभासद हुए खफा …

उपभोक्ता संरक्षण आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत पुरुष्कृत …

City News Uttar Pradesh

Banda : तेजी बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी …

ब्रेकिंग न्यूज़