- विनोद मिश्रा
बांदा। देवी प्रतिमा के विसर्जन से घर लौटे प्रवासी मजदूर को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। मजदूर तीन दिन पहले दशहरा त्योहार मनाने सूरत से घर आया था। मजदूर की मौत के बाद स्वजन बेहाल हैं। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चटचटगन निवासी 48 वर्षीय संतोष शनिवार रात देवी प्रतिमा के विर्सजन से घर लौटा था। देर रात छत में जाने पर तमंचे से चली गोली उसके जबड़े में लग गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी फूलमती मौके पर पहुंची तो वह मृत पड़ा मिला। घटना को लेकर घर में चीख-पुकार मच गई। स्वजन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह व कोतवाली निरीक्षक राजीव यादव ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस को वहां एक खोखा व दो जिंदा कारतूस के साथ तमंचा बरामद हुआ। बड़े बेटे अमर सिंह ने देहात कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिता ने तमंचे से खुद को गोली मार ली है।

कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि विसर्जन के समय वह पटाखे छुड़ाता रहा है। इसके बाद घर आकर दशहरे के चलते वह शराब के नशे में छत जाकर तमंचे से फायर करने लगा है। जिसमें गोली उसे खुद को लग गई है। डाग स्क्वायड व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की सुरागरसी की है। जिसमें फारेंसिक टीम ने तमंचे के फिंगर प्रिंट तैयार करने के साथ आसपास फैले खून के नमूने लिए हैं।

स्वजन ने बताया कि दशहरे के चलते वह तीन दिन पहले सूरत से कमाकरघर लौटा था। उसके दो बेटे 22 वर्षीय अमरजीत, 16 वर्षीय राजनीत व एक 19 वर्षीय बेटी भूरी है। तीन बच्चों के परिवार का वह मजदूरी कर भरण-पोषण करता था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
