26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानों का फूटा गुस्सा : खाद को लेकर मचा हो-हल्ला, जाम किया हाइवे
उत्तर प्रदेश

किसानों का फूटा गुस्सा : खाद को लेकर मचा हो-हल्ला, जाम किया हाइवे

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा/ तिंदवारी। खाद न मिलने पर शुक्रवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने खाद विक्रय केंद्रों के सामने नेशनल हाईवे पर समितियों के कर्मचारियों पर चोरी छिपे खाद बेंचने का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। आधे घंटे तक लगे जाम में एम्बुलेंस, रोडवेज समेत कई चार पहिया वाहनों की दोनों ओर लाइन लग गई।

किसानों का फूटा गुस्सा : खाद को लेकर मचा हो-हल्ला, जाम किया हाइवे
Farmers’ anger erupted over fertilizer, uproar, blocked highway

– समितियों के कर्मियों पर चोरी छिपे खाद बेचने का आरोप

किसानों में रामखेलावन यादव (तेरहीमाफ़ी), विनय शुक्ला (रामनगर, तिंदवारी), कमलेश (मर्का), खुमान (गोधनी) आदि का कहना था कि जब खाद आती है तो कहां चली जा रही है। रात में समितियों के कर्मचारी चोरी छिपे खाद को कस्बे में अनाधिकृत रूप से चल रही आधा दर्जन खाद की दुकानों को चोरी से बेंच दे रहे हैं और जब किसानों को खाद समितियों से नही मिलती तो मजबूरी में अनाधिकृत रूप से खुली खाद की दुकानों से महंगे दामों में खाद खरीदनी पड़ती हैं। 267 रुपये की यूरिया बाहर से 400 रुपये की, 1200 रुपये की डीएपी खाद बाहर से 1600 रुपये की खरीदनी पड़ रही है। किसानों को तो एक आधार कार्ड में पांच बोरी का नियम है, लेकिन चोरी से बेचने का कोई नियम नही है।

किसानों का फूटा गुस्सा : खाद को लेकर मचा हो-हल्ला, जाम किया हाइवे
Farmers’ anger erupted over fertilizer, uproar, blocked highway

– मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम

करीब आधे घंटे तक लगे जाम में के बाद सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को समझा-बुझाकर किसी तरह से जाम खुलवाया। किसानों का कहना था कि अगर 3 दिन के अंदर खाद केंद्रों पर नहीं मिली तो फिर से चक्का जाम करेंगे। उधर कस्बे के सिकन्दरपुर से लेकर पपरेन्दा तिराहे, मुख्य बाजार, भिड़ौरा तिराहा, फतेहपुर रोड़, बबेरू रोड आदि पर खाद बेचने की अनाधिकृत रूप से दर्जनों दुकानें खुली हैं, जो बेरोकटोक महंगे दामों पर खाद किसानों को बेच रहे हैं। इन दुकानों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत का सेवा उजाला:194 लोगों को मिली नई दृष्टि

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी, बीएसए को नोटिस जारी ….

सम्पूर्ण समाधान में डीएम दुर्गा नें दी हिदायत : अधिकारी न करें लापरवाही

City News Uttar Pradesh

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सपा हल्ला बोल: मौलाना की गिरफ्तारी की मांग

450 करोड़ रुपयों से होगा चित्रकूट समेत चार डिफेंस कारीडोर का विकास

City News Uttar Pradesh

Banda : चित्रकूट मंडल के दौरे पर में इसी हफ्ते आ सकते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ! …

ब्रेकिंग न्यूज़