City News Uttar Pradesh
डीएम जे रीभा ने अफसरों को लगाई 'फटकार':नहीं चलेगी लटकाओ भटकाओ की नीति
उत्तर प्रदेश

डीएम जे रीभा ने अफसरों को लगाई ‘फटकार’:नहीं चलेगी लटकाओ भटकाओ की नीति

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में अब चकबंदी को लेकर ‘लटकाओ, अटकाओ और भटकाओ’ की नीति नहीं चhलेगी। डीएम जे. रीभा अब चकबंदी कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। डीएम ने ज़मीन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और तीव्रता की नई लकीर खींच दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने चकबंदी अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि 40 गांवों में चल रही चकबंदी कार्यवाही यदि समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी नहीं हुई, तो जवाबदेही तय की जाएगी।

डीएम जे रीभा ने अफसरों को लगाई 'फटकार':नहीं चलेगी लटकाओ भटकाओ की नीति

बैठक में डीएम ने धारा-9 के तहत की जा रही पड़ताल, कब्जा परिवर्तन, और आपत्तियों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों की कार्यशैली पर सख्त नाराजगी जताई। दो टूक कहा कि अब “कागज़ों का खेल” नहीं, “जमीन पर काम” नजर आना चाहिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से हटेटी पुरवा गांव का जिक्र करते हुए कहा कि धारा-9 के बाद प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई जल्द पूरी की जाए।

डीएम जे रीभा ने अफसरों को लगाई 'फटकार':नहीं चलेगी लटकाओ भटकाओ की नीति

वहीं ग्राम लोहरा में धारा-20 के कार्य को इस माह में पूरा कर, अगले माह तक सभी आपत्तियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में निर्देश दिया गया कि चकबंदी लेखपाल और कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन किए गए कार्यों की समीक्षा की जाए, ताकि काम में तेजी लाई जा सके।

डीएम जे रीभा ने अफसरों को लगाई 'फटकार':नहीं चलेगी लटकाओ भटकाओ की नीति

सूत्रों की मानें तो कई गांवों में चकबंदी की फाइलें वर्षों से लटकी पड़ी थीं, जिनमें अब सख्त मॉनिटरिंग शुरू हो चुकी है। बैठक में मौजूद अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उप संचालक चकबंदी माया शंकर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इरफानुल्ला खां सहित अन्य अधिकारियों ने डीएम को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को समझाई रणनीति, बोले- सपा में परिवारवाद है हावी

City News Uttar Pradesh

सुरक्षा या मजाक : बीस घंटे तक बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल में घास में छिपा था कैदी, जिले में तलाश करती रहीं टीमें …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील मिशन 24 को चढ़ा रहे परवान : दे रहे मजबूती

City News Uttar Pradesh

बांदा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई रिक्शा पलटने से चालक की मौत, सब्जी लेकर जा रहा था बाजार

खून से लिखा पत्र : बुंदेलखंड राज्य बनाओ, जंगल करो मत नष्ट …

दरिंदगी: उम्रकैद का दोषी बना हैवान, मूक-बधिर किशोरी को ‘अगवा’ कर किया दुष्कर्म !

ब्रेकिंग न्यूज़