29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- लोक निर्माण मंत्री नें औगासी पुल का किया निरीक्षण,तीस जून तककार्य होगा पूरा।

 

  • रिपोर्ट – मुफीद आलम 

बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र में यमुना नदी पर निर्माणाधीन औगासी पुल तीस जून तक पूरा हो जायेगा। तीन साल से रुके निर्माण की आज शुरुवात प्रदेश के लोकनिर्माण राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ऩे स्थलीय निरीक्षण कर शुरुवात करा दी। एप्रोच (पहुंच) मार्ग के लिए प्रदेश सरकार ने पुनरीक्षित स्टीमेट की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब 65 करोड़ 26 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं, जो पिछले स्टीमेट से 16 करोड़ 35 लाख 38 हजार रुपये ज्यादा हैं।


वित्तीय वर्ष 2019-20 राज्य योजना (सामान्य) के अनुदान संख्या 57 व 83 के अंतर्गत जिले मेंफतेहपुर-बबेरू-अतर्रा-नरैनी-करतल मार्ग में औगासी घाट पर यमुना नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग और अतिरिक्त पहुंच मार्ग तथा सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 48 करोड़ 91 लाख 61 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई थी।

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने 18 फरवरी 20 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस पुल की लागत बढ़ जाने पर पुनरीक्षित/ संशोधित स्टीमेट की स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया था। इस पर स्वीकृति मिल मिलने के बाद भी पुल का शेष बचा पंद्रह प्रतिशत कार्य भूमि संबंधी मुवावजा के कारण रुका था।


आपको बता दें की यह कार्य वर्ष 2011 में नाबार्ड योजनांतर्गत स्वीकृति हुआ था। तब इसकी मूल लागत 48 करोड़ 91 लाख 61 हजार रुपये स्वीकृति हुई थी। जनता की बेहद मांग पर लोकनिर्माण राज्य मंत्री मौके पर आये। रुके कार्य की शुरुवात कराई। आश्वासन दिया की 30जून तक पुल का निर्माण कार्य पूरा हो आवागमन शुरू हो जायेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद एंव अन्य पार्टी जन एंव विभागीय तथा कार्यदाई संस्था के अधिकारी भी उपस्थिति रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हाथ जोड़कर विनती करता रहा मुख्तार अंसारी: जज ने सुनाया दस साल का कारावास

City News Uttar Pradesh

हरियाणा से वापस घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘अवैध साम्राज्य’: 34 कब्जाधारकों पर ‘बुलडोजर’ की तैयारी

City News Uttar Pradesh

राजेश दीक्षित ने ‘फसल तबाही’ पर मुआवजा की उठाई आवाज: राज्यपाल को भेजा मांग पत्र

युवक के साथ गायब हुई बाला बरामद : हुआ मेडिकल परीक्षण

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य व्यवस्था का ‘नंगा’ भ्रष्टाचार: लॉन्ड्री बनी शोपीस, ठेकेदार और अधिकारी ‘मालामाल’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़