City News Uttar Pradesh
झांसी-प्रयागराज 'स्नातक चुनाव' में केशव मौर्य की 'प्रतिष्ठा' को झटका: हठयोग वाला 'टिकट' पड़ा भारी
उत्तर प्रदेशराजनीति

झांसी-प्रयागराज ‘स्नातक चुनाव’ में केशव मौर्य की ‘प्रतिष्ठा’ को झटका: हठयोग वाला ‘टिकट’ पड़ा भारी

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी-प्रयागराज खंड स्नातक विधान परिषद “चुनाव का परिणाम” आते ही भारतीय जनता पार्टी के खेमे में “सन्नाटा” है, क्योंकि “यह हार सिर्फ एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिष्ठा की हार” मानी जा रही है !झांसी-प्रयागराज 'स्नातक चुनाव' में केशव मौर्य की 'प्रतिष्ठा' को झटका: हठयोग वाला 'टिकट' पड़ा भारीभाजपा के “भीतरखाने” से आ रही “खबरों के अनुसार” उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उरई निवासी अशोक राठौर को “टिकट दिलाने के लिए एड़ी-चोटी” का जोर लगा दिया था। संगठन में कई अन्य नामों पर सहमति बन रही थी, लेकिन केशव मौर्य की “हठ के आगे किसी की नहीं” चली।झांसी-प्रयागराज 'स्नातक चुनाव' में केशव मौर्य की 'प्रतिष्ठा' को झटका: हठयोग वाला 'टिकट' पड़ा भारीइस “सीट का भूगोल” समझें तो, इसमें “दस जिले” आते हैं, झांसी, जालौन, ललितपुर, बाँदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी और फतेहपुर। इनमें “सबसे अधिक मतदाता प्रयागराज और कौशांबी” में हैं, जो “केशव मौर्य का गृह और प्रभाव क्षेत्र” है। यहीं से भाजपा को “सबसे बड़ी बढ़त की उम्मीद थी, लेकिन यहीं पर पार्टी सबसे ज्यादा पिछड़” गई।झांसी-प्रयागराज 'स्नातक चुनाव' में केशव मौर्य की 'प्रतिष्ठा' को झटका: हठयोग वाला 'टिकट' पड़ा भारीराजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि केशव मौर्य का यह “दांव उल्टा पड़” गया। स्नातक मतदाता “किसी हठयोग से नहीं, बल्कि अपनी पसंद से वोट” करता है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी अशोक राठौर को “बाहर का प्रत्याशी” मानकर “नाराजगी” थी। इसका “सीधा लाभ” समाजवादी पार्टी के डॉ मान सिंह को मिला और यह “साबित” हो गया कि “जबरन थोपा गया टिकट ही भाजपा की इस करारी हार का कारण” बन गया।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना माहमारी पर बांदा भी रेड एलर्ट, जिलाधिकारी ने टीमों का किया गठन …

एबीएसए को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने दबोचा: मुकदमा दर्ज

पोषण माह प्रतियोगिता : डीएम आनंद नें भी लिया बुंदेली पोषक व्यंजन का स्वाद …

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम हुये रेड अलर्ट, जेल पहुंचे एसपी के साथ, हर बैरक की ली तलाशी …

डीएम दीपा रंजन नें किया रेड एलर्ट: बिजली विभाग की हड़ताल से निपटने के निर्देश

Banda-नये डीएम का आगाज निराला, अंजाम से अफसरों में दहशत !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़