City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम हुये रेड अलर्ट, जेल पहुंचे एसपी के साथ, हर बैरक की ली तलाशी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । गोलियों की तड़तड़ाहट से भले ही चित्रकूट की जेल गूंजी हो लेकिन इसकी धमक सबसे ज्यादा बांदा जेल पर दिखाई दी। शुक्रवार को जहां जेल की सुरक्षा को लेकर अधिकारी जायजा लेते रहे वहीं गैंग वार से बखूबी सतर्क जिलाधिकारी आनंद सिंह शनिवार को खुद एसपी और भारी फोर्स के साथ जेल के अंदर सघन निरीक्षण किया। डान मुख्तार अंसारी को भी जांचा परखा ताकि उसे कोई विशेष सुविधा न मिले और उसकी सुरक्षा के इंतजामों पर अपनी अनुभवी नजरें डाली।।

हर बैरक की बारीकी से तलासी लेने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । इस दौरान बंदियों से समस्याएं भी पूछी और बंदियों को मास्क देने के भी आदेश दिए। भारी फोर्स की आमद और तलासी को देखते हुए कैदियों व बंदियों में हलचल रही।


डीएम आनंद कुमार सिंह, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान समेत कई प्रशासनिक अधिकारी के अलावा कोतवाली व चौकियों का फोर्स करीब एक बजे मंडल कारागार पहुंचा। जेल के अंदर निरीक्षण के दौरान सभी बैरकों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डिप्टी जेलर ने बताया कि कारागार में कुल 1025 बंदी निरुद्ध हैं। जिसमें विचाराधीन बंदी 648, दोष सिद्ध 319, अल्प व्यस्क बंदी 16, महिला बंदी 45 निरुद्ध हैं। वर्तमान में कारागार में कुल 567 बंदियों को रखने की क्षमता है।
बैरकों के निरीक्षण में पंखे व टीवी चालू हालत में मिले। बंदियों से उनकी समस्याएं पूछीं गईं, किसी भी बंदी ने कोई समस्या नहीं बताई। बैरकों में रखे सामान की तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। डीएम ने डिप्टी जेलर को निर्देश दिया कि सभी बंदियों को मास्क अवश्य पहनाए जाएं। किसी कीमत में कोई वर्जित सामग्री अंदर न आ सके।


– 22 बंदी जेल अस्पताल में हैं भर्ती
जेल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि वर्तमान में जेल अस्पताल में कुल 22 बंदी भर्ती हैं। जिलाधिकारी ने भर्ती बंदियों से उनकी बीमारियों के संबंध में जानकारी ली, भर्ती बंदियों ने कोई भी समस्या नहीं बताई। अपर जिला मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, संतोष बहादुर सिंह, एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान, नगर मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्त, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीओ राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


निरीक्षण के लिए एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना के अलावा पुलिस अधिकारी, दारोगा समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की टीम करीब पौने एक बजे जेल पहुंच चुके थे। करीब पंद्रह मिनट बाद डीएम के पहुंचते ही टीम जेल के अंदर चली गई। इस दौरान आने वाले दूधिये और गैस सिलिडर वालों को मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया। किसी को भी अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : विधायक अब्बास अंसारी को 25 तक गिरफ्तार करने का आदेश, ठिकानों पर पुलिस दे रही ताबड़तोड़ दबिश

बाहुबली मुख्तार को कोर्ट पेशी के लिए सुरक्षा के बीच सीओ के नेतृत्व में भेजा गया मऊ

City News Uttar Pradesh

रक्सी के आस-पास किसानों द्वारा किये गये कब्जे को तत्काल हटवायेंः डीएम

City News Uttar Pradesh

योगी आदित्य नाथ को आया होश! रोजगार को लेकर लिया बड़ा फैसला !

City News Uttar Pradesh

दलालों की नहीं थमी “चांदी” : सख्ती बेअसर, बड़े साहब की बरस रही कृपा !

City News Uttar Pradesh

स्टाफ नर्स एक सप्ताह से लापता : पुलिस को नहीं लगा कोई सुराग, परिवार बेहाल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़