– अपने आंदोलन को और धार देगा ईडीसी कांट्रेक्टर यूनियन
– पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी धरनास्थल पहुंचे
- विनोद मिश्रा
बांदा। बिजली विभाग के ठेकेदार ईडीसी कांट्रेक्टर यूनियन के बैनरतले मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं। धरने के तीसरे दिन बुधवारको धरना दे रहे बिजली ठेकेदारों ने कहा कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तोआंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कहा गया कि गुरुवार से निविदा प्रक्रिया के तहतजितने भी वाहन विभाग में लगाए गए हैं, उनका चक्का जाम कर दिया जाएगा। ईडीसी कांट्रेक्टर यूनियन के जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा ने कहा किजानबूझकर अधिकारी हम ठेकेदारों का उत्पीड़न कर रहे हैं, लेकिन अब उत्पीड़नबर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर डा. निर्भय सिंह, अनूप मिश्रा, मुबीन खान,सीटू इम्तियाज खान, शैलेश सिंह शैलू, राकेश कुमार, प्रदीप शिवहरे, मोनू आदि मौजूदरहे। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह कछवाह ने धरना स्थल आकर बिजलीठेकेदारों की जायज मांगों का समर्थन किया। मुख्य अभियंता विद्युत वितरण मंडलकार्यालय के समक्ष विद्युत विभाग के ठेकेदारों द्वारा धरना दिया जा रहा है। 9 सूत्रीयमांगों पर विचार किया जाना चाहिए। लेकिन विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं देरहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने भी बिजली ठेकेदारों कीमांगों का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांगे्रस पार्टी ठेकेदारों के साथ है।जिलाध्यक्ष के साथ आरटीआई के प्रदेश महासचिव राजेश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसीनेता अशरफ उल्ला पप्पू, सुखदेव गांधी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
