24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
उत्तर प्रदेश

झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-मीरजापुर पर तेज रफ्तार टाटा सूमो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। आरोपित चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।


गिरवां के ग्राम बछेई निवासी इंद्रजीत रैदास का 35 वर्षीय पुत्र राजू अपने मकान का निर्माण करा रहा है। इससे राजमिस्त्री को मामा सियाराम के गांव बरसड़ा खुर्द गांव गया था। वहां से बाइक पर घर लौटते समय रास्ते में हाईवे पर खुरहंड व बरसड़ा खुर्द गांव के बीच अतर्रा की ओर से आ रही तेज रफ्तार टाटा सूमो की टक्कर लग गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सड़क पर तड़पता देखकर राहगीरों ने खुरहंड चौकी व गिरवां थाने में सूचना दी। जिससे आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। ममेरे भाई राजेश ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता रहा है। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना करने वाले वाहन को चौकी के पास खड़ा कराया गया है।

स्वजन ने बताया कि राजू घर का इकलौता बेटा था। उसके एक बहन है। जब वह तीन वर्ष का था मां की मौत हो गई थी। पिता व दादी सेमिया ने उसका पालन-पोषण किया था। दिवंगत की पत्नी सपना दो वर्षों से आपसी नाराजगी के चलते अपने मायके महुआ में रह रही है। उसके दो बेटे व एक बेटी है। हादसे से पिता समेत अन्य स्वजन बेहाल हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीजीपी के आदेश ‘हवा हवाई’: बांदा में पटाखों का अवैध भंडारण जारी ? जान-माल का खतरा !

City News Uttar Pradesh

हरियाली और ममता का ‘अनोखा संगम’ : छात्रों को मिला ‘पर्यावरण’ संरक्षण का ‘मंत्र’ !

हमीरपुर लोकसभा सीट पर रोमांचक मुकाबले के बीच, सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह लोधी ने जीत का फहराया परचम

City News Uttar Pradesh

डीएम साहिबा ‘गौ संरक्षण’ में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये ‘सांफ’ ?

City News Uttar Pradesh

विवाद का अंजाम : पत्नी को वीडियो कॉल कर व्यापारी नें लगाई फांसी

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने अमित शाह को बताया प्रेरणा स्रोत: कहा ‘सशक्त नेतृत्व व समर्पण’ के प्रतीक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़