- विनोद मिश्रा
बांदा। पत्नी से वीडियो कॉल पर बात के बाद व्यापारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसके पास कुछ व्यापारी आए थे। उनके साथ शराब पी थी। बताया जा रहा है कि मृतक का पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था, जिससे क्षुब्ध होकर फांसी लगा ली।
कोतवाली क्षेत्र के कंधरदास तालाब निवासी भरत पांडेय ने अपने घर के बगल में स्थित मवेशी बाड़े में रस्सी से लटककर जान दे दी। उसका शव टीन की फड़ में लगे लोहे के गाटर से लटका था। शनिवार सुबह मोहल्लेवासियों ने बाड़े में शव देखा, तो जानकारी हुई।

भरत पांडेय के बड़े भाई श्रीराम ने बताया कि तीन दिन से घरेलू मामले को लेकर पत्नी अंजू से विवाद चल रहा था। वह पत्नी को अपने साथ तिंदवारा ले गया था, ताकि झगड़े से बच सके। भरत मवेशी खरीदने और बेचने का व्यापार करता था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। भरत शराब के नशे का भी आदी था। उन्होंने बताया कि भरत की शुक्रवार की रात उसकी पत्नी अंजू से वीडियो कॉलिंग पर बात भी हुई है। उधर, शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
