- विनोद मिश्रा
बांदा। कड़कती ठंड में “ज्वाला कप खिलाड़ियों में गर्मी की ज्वाला” का हर्षोल्लास भर रहा है। इसमें “जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल का उत्साह क्रिकेटरों में गर्माहट की हौसलाअफजाई” कर रहा है।

जिले के बबेरू कस्बे पर ज्वाला प्रसाद मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने पानीपत हरियाणा को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर पर 8 विकेट खोकर 147 रन बनाये। इसमें दिव्यांशु 43 रन, स्पर्श जैन 37, अविनाश सिंह का 19 रनों का योगदान रहा। वही गोरखपुर के गेंदबाज अनुभव नें 3 विकेट, अंकित औऱ पीयूष नें एक-एक विकेट चटकाये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम नें 18.4 ओवर पर 3 विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। गोरखपुर के बल्लेबाज पार्थ 76 रन, अंकित 26 रन, सचिन नें 11 रन का योगदान दिया। वही पानीपत हरियाणा के गेंदबाज पीयूष नें दो विकेट, अविनाश नें 1 विकेट हासिल किया।

गोरखपुर बल्लेबाज पार्थ को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी व 2100 रुपए का चेक जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें सौंपा। इस मौके पर एंपायर की भूमिका में शिव शंकर एवं आनंद सिंह रहे जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल के साथ ही अजय पटेल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह नें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
