31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में : मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : सर्दी वंदेमातरम की गति पर, जनजीवन थरथराया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बर्फीली सर्द हवाओं का कहर लगातार घनघोर मुकाम पर है। सर्दी की बेवफाई जुल्म ढा रही है। सितम “वंदेमातरम एक्सप्रेस” की तरह गतिवान है। नए साल की शुरुआत ही शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट का आलम है। जारी है। बर्फीली हवाओं ने गलन और बढ़ा दी है।

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : सर्दी वंदेमातरम की गति पर, जनजीवन थरथराया
Chaos due to the havoc of cold in Banda: At the speed of winter Vande Mataram, life trembled

आलम यह है कि ठंड एवं कोहरे की धुंध नें सूर्य के प्रकाश को परास्त कर दिया है। सूर्य की रोशनी दो दिनों से धुंध को चीरने के प्रयास में “चीं” बोल चुका है। गलन और ठंड के आगे धूप नतमस्तक है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम जानकारों को मानना है कि अभी चार दिन तक ठंड और गलन से राहत के कोई उम्मीद नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से न्यूनतम पारे में गिरावट की निरंतरता रहेगी।

बांदा जिला ठंड का प्रदेश में बना रहा रिकार्ड का सितम : "कोल्ड डे" ढा रहा "जुल्म" !
Chaos due to the havoc of cold in Banda: At the speed of winter Vande Mataram, life trembled

सुबह घने कोहरे की धुंध छाई रही। आसमान में कोहरा छाने और शीतलहर के कारण जबरदस्त सर्दी का असर रहा। दोपहर बाद निकली हल्की धूप गलन और ठंड के आगे बेअसर रही। लगभग 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर गति छक्के छुड़ा रही है।

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : सर्दी वंदेमातरम की गति पर, जनजीवन थरथराया
Chaos due to the havoc of cold in Banda: At the speed of winter Vande Mataram, life trembled

सर्दी से बचाव के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते रहे। लकड़ी से लेकर चौराहों पर लोग पुराने टायर व कचरा जलाकर आग तापते दिखे। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा.दिनेश साह ने बताया कि पश्चिमी हवाएं ठंडी हैं। मौसम में अभी चार दिन तक कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : माध्यमिक स्कूलों में अब शिक्षकों की लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी, जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था

बांदा में दो हंसो के जोड़े में विवाद : एक ने लगाई खुद को आग …

City News Uttar Pradesh

बांदा में काली सघन आमावस्या हुई जगमग : दीपोत्सव की बिखरी छटा

City News Uttar Pradesh

ज्वाला कप उद्घाटन मैच: पानीपत हरियाणा ने फतेहपुर को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

खबर का असर : पीएम आवास योजना का धन लेकर परदेशी बनें लाभार्थी हो गये स्वदेशी

हीनियस क्राइम का खुलासा : व्यापारी पुत्र अपहरण और हत्या में तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़