City News Uttar Pradesh
खौफनाक हादसा: पॉलिथीन में भरकर ले जाने पड़े पुष्पा की लाश के टुकड़े, डंपर वाले ने साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा था शव
उत्तर प्रदेश

खौफनाक हादसा: पॉलिथीन में भरकर ले जाने पड़े पुष्पा की लाश के टुकड़े, डंपर वाले ने साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा था शव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डंपर के नीचे साढ़े तीन किलोमीटर तक घिसटने के बाद जिंदा जली पुष्पा सिंह का शव पॉलिथीन में मांस के लोथड़े के रूप में ले जाना पड़ा। हादसा इतना खौफनाक था कि धड़ के कई हिस्से तो गायब हो चुके थे। प्रत्यक्षदर्शी अपनी आंखों के सामने ऐसा मंजर देख कांप उठे।

खौफनाक हादसा: पॉलिथीन में भरकर ले जाने पड़े पुष्पा की लाश के टुकड़े, डंपर वाले ने साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा था शव
Horrific accident: Pieces of Pushpa’s dead body had to be carried in polythene, the dumper dragged the dead body three and a half kilometers

पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुष्पा के ससुर की तहरीर पर लालगंज बस्ती निवासी चालक अखिलेश यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम करीब पौने सात बजे कृषि विश्वविद्यालय की क्लर्क पुष्पा सिंह (32) पत्नी स्व. रंजीत कुमार सिंह कैंपस से स्कूटी से मवई चौराहे की तरफ जा रही थीं। कबरई की तरफ से आए गिट्टी लदे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

खौफनाक हादसा: पॉलिथीन में भरकर ले जाने पड़े पुष्पा की लाश के टुकड़े, डंपर वाले ने साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा था शव
Horrific accident: Pieces of Pushpa’s dead body had to be carried in polythene, the dumper dragged the dead body three and a half kilometers

सड़क पर गिरी स्कूटी महिला समेत डंपर में फंस गई। इसके बाद चालक भागने के चक्कर में साढ़े तीन किलोमीटर तक उन्हें घसीटते हुए ले गया। इसी बीच स्कूटी की टंकी फटने से आग लग गई। डंपर और स्कूटी के साथ पुष्पा भी जिंदा जल गईं। हैरानी की बात यह है कि प्रत्यक्षदर्शी चिल्लाते रहे लेकिन चालक ने डंपर नहीं रोका। डॉक्टरों ने बताया कि शव का डीएनए सैंपल लिया गया है।

खौफनाक हादसा: पॉलिथीन में भरकर ले जाने पड़े पुष्पा की लाश के टुकड़े, डंपर वाले ने साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा था शव
Horrific accident: Pieces of Pushpa’s dead body had to be carried in polythene, the dumper dragged the dead body three and a half kilometers

मृतक महिला लिपिक पुष्पा सिंह का शव लेकर अंतिम संस्कार करने आए ससुर चंद्रेश्वर सिंह व देवर पंकज सिंह ने बताया कि वह लखनऊ स्थित गोमती नगर के विनीत खंड में आईजी जोन के पास रहते हैं। वह मूल निवासी जयप्रकाश नगर, बलिया के हैं। उनके चार पुत्र थे। इनमें तीसरे नंबर के पुत्र रणजीत सिंह बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय में सहायक लेखाधिकारी पद पर तैनात थे। रणजीत की वर्ष 2020 में कैंसर से मौत हो गई थी। उनकी जगह पर बहू पुष्पा सिंह को अनुकंपा में यहां नौकरी मिली थी। वर्ष 2021 से वह यहां तैनात थीं। यहां वह विश्वविद्यालय कैंपस में अकेले रहतीं थी। मृतका मूलरूप से शिवान, बिहार की रहने वाली थीं।

खौफनाक हादसा: पॉलिथीन में भरकर ले जाने पड़े पुष्पा की लाश के टुकड़े, डंपर वाले ने साढ़े तीन किलोमीटर घसीटा था शव
Horrific accident: Pieces of Pushpa’s dead body had to be carried in polythene, the dumper dragged the dead body three and a half kilometers

अनुकंपा नौकरी पाने से पहले वह लखनऊ के डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टिट्यूट में शिक्षिका थीं। रणजीत के दो बच्चे रणवीर सिंह (8) और आशीष सिंह (तीन साल) उनके साथ रहते हैं। वह अपनी दादी कांति सिंह के पास लखनऊ में हैं। अन्य पुत्रों में सबसे बड़ा सुनील सिंह, उससे छोटा नवनीत सिंह और सबसे छोटा पंकज सिंह है। अब दोनों बच्चों की जिम्मेदारी उन पर है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने उन्हें मृतका पुष्पा सिंह के फूल सौंप दिए। वह यहां अपनी निजी कार से आए हुए थे। दोपहर बाद यहां लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तालाब में उतराता मिला लापता बालिका का शव : पिता ने जताई हत्या की आशंका

बांदा में फसल बीमा में अंधेरगर्दी : योजना में अक्षम्य गड़बड़ी, किसान परेशान

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल बना तपता तंदूर: बंदियों की चीखों से गूंज रहा है कारागार, बैरक बना जलता मैदान !

City News Uttar Pradesh

बांदा में दांदो बालू खदान नें बनाया अवैध खनन का रिकार्ड ! जिम्मेदार अफसर बनें हैं सूरदास ?

City News Uttar Pradesh

Banda- व्यापारियों नें सर्वे आदेश का किया विरोध, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता के औचक निरीक्षण से हड़कंप : निर्माण कार्यों में लापरवाही पर चेतावनी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़