24.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम की 'दो टूक' : अब नहीं चलेगी 'कागजी कसरत', अमित आसेरी ने अफसरों पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डीएम की ‘दो टूक’ : अब नहीं चलेगी ‘कागजी कसरत’, अमित आसेरी ने अफसरों पर कसा शिकंजा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम अमित आसेरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस समीक्षा बैठक में अफसरों की ‘एसी वाली कार्यशैली’ पर जमकर लगाम कसी। डीएम ने साफ कर दिया कि अब जनशिकायतों का निस्तारण ‘कॉपी-पेस्ट रिपोर्ट’ और ‘डिस्पोज बटन’ से नहीं होगा। हर शिकायत का इलाज मौके पर जाकर, शिकायतकर्ता से रूबरू होकर और ‘दर्द’ समझकर करना पड़ेगा। यानी अब ‘फाइलें’ नहीं, ‘अफसर’ फील्ड में दौड़ेंगे। डीएम आसेरी ने ‘दो टूक’ कहा कि निस्तारण का इकलौता मानक ‘शिकायतकर्ता की संतुष्टि’ है। तथ्य-साक्ष्य के बिना निपटाई गई शिकायत को उन्होंने “असंतोषजनक कागजी खानापूर्ति” बताकर फटकार लगाई। बोले ‘जनता को न्याय चाहिए,बहाना नहीं’।

डीएम की 'दो टूक' : अब नहीं चलेगी 'कागजी कसरत', अमित आसेरी ने अफसरों पर कसा शिकंजाऔपचारिक निस्तारण पर डीएम की त्योरियां ऐसी चढ़ीं कि बैठक में मौजूद “अफसरों की कलम भी सहम” गई। लंबित प्रकरणों को ‘रेड अलर्ट‘ पर डालते हुए डीएम ने प्राथमिकता से निपटाने का अल्टीमेटम दिया। हिदायत दी कि जनसमस्याओं के समाधान में जवाबदेही, पारदर्शिता और संवेदनशीलता ‘ऑप्शनल’ नहीं, ‘कम्पलसरी सब्जेक्ट’ है। डीएम ने चेताया कि शासन की मंशा ‘तारीख पर तारीख’ नहीं, ‘तुरंत इंसाफ’ है। जनसुनवाई को ‘रस्म अदायगी’ से निकालकर ‘रिजल्ट ओरिएंटेड’ बनाने का फरमान सुनाया। डीएम के तेवर देख अफसरों में खलबली है। बैठक से निकले एक अधिकारी ने दबी जुबान में कहा अब समझ आ गया, ‘डिस्पोज’ का मतलब ‘दफनाना’ नहीं होता। डीएम ने स्पष्ट किया कि अब हर महीने आईजीआरएस की ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’ बनेगी और ‘फेल’ होने वाले अफसरों पर ‘कार्रवाई की कलम’ चलेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिक्षा का बोझ: निराशा और असफलता ने सोनू को मौत के मुंह में धकेला, दूसरी बार हुआ था फेल

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बताया कैसे बनें महान: किसान सम्मान समारोह में दिया ज्ञान

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रयागराज के चालक की हत्या का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार…

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का बढ़ता कहर, लाक डाउन का भय, प्रवासी पुनः पैवेलियन की ओर !

विवेकानंद शर्मा स्मृति पुरस्कार से मेधावी छात्र हुये सम्मानित

City News Uttar Pradesh

Banda : विधेयक वापस न हुआ तो किया जाएगा संघर्ष, शिक्षकों ने निकाला जुलूस, सौंपा ज्ञापन …

ब्रेकिंग न्यूज़