- विनोद मिश्रा
बांदा। इंटरनेट मीडिया में किशोरी का तमंचे के साथ डांस करता वीडियो वायरल होने से खलबली मच गई। पुलिस ने खोजबीन की तो मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव का पाया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि दस माह पहले का वीडियो रंजिश के चलते वायरल हुआ है। वीडियो वायरल करने में पड़ोसी युवक के ऊपर आरोप है। मामले की जांच सर्विलांस व साइबर टीमें कर रही हैं।

जनपद में इंटरनेट मीडिया वाट्सएप में एक 17 वर्षीय किशोरी का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें किशोरी देशी तमंचे को लेकर डांस कर रही है। अधिकारियों के मामला संज्ञान में लेने पर सर्विलांस व मीडिया सेल टीम इसमें सक्रिय हुई। जिसमें वीडियो सिकलोढ़ी गांव का होना पाया गया। थाना निरीक्षक विजय कुमार भी अपने हमराहियों के साथ मामले की जांच में जुटे तो पुलिस को किशोरी के घर की जानकारी हो सकी। निरीक्षक ने बताया कि पूछताछ में दस माह पुराना वीडियो होना बताया गया है। किशोरी का मौसेरा भाई ग्राम गाजीपुर थाना पैलानी में रहता है। उस समय वह इनके घर आया था। तमंचा उसी का है। इस समय मौसेरा भाई एक लड़की के साथ भागकर कहीं महाराष्ट्र में रह रहा है।
– यह बात भी जांच में आ रही सामने
निरीक्षक ने बताया कि चार दिन पहले गांव में पड़ोसियों के बीच रास्ते से निकलने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में किशोरी की मां व चाची समेत चार लोग घायल हुए थे। उनकी ओर से पड़ोसी एक युवक समेत कुछ लोग नामजद कराए गए थे। रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर पड़ोसी युवक पर दस माह पुराना वीडियो वायरल करने का आरोप है

– पड़ोसी युवक दबाव बनाने पर जा चुका जेल
पुलिस की मानें तो आरोपित युवक 24 अगस्त को इसी लड़की पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जिसके आरोप में वह जेल भी गया था। करीब दस दिन वह और एक अन्य युवक जेल में रहे थे। इसके अलावा अभी मामले में सर्विलांस व साइबर अपराध निरोधक टीम छानबीन कर रही है। उनकी जांच में जो सामने आएगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
