City News Uttar Pradesh
शिक्षक एमएलसी चुनाव : भाजपा नें बैठक कर तैयार किया जीत का आधार
उत्तर प्रदेश

शिक्षक एमएलसी चुनाव : भाजपा नें बैठक कर तैयार किया जीत का आधार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा जीत का शंखनाद करने को आतुर है। अधिक से अधिक मतदाता बनाने पर जोर है। इसी संदर्भ में जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा हुई। मतदाता बढ़ाने का जोश दिलाया गया। शिक्षक एमएलसी चुनाव के क्षेत्रीय सह संयोजक बाबूलाल तिवारी ने कहा कि अपेक्षित भाजपा पहली बार यह चुनाव लड़ रही है।

शिक्षक एमएलसी चुनाव : भाजपा नें बैठक कर तैयार किया जीत का आधार
Teacher MLC election: BJP prepared the basis of victory after meeting

18 वर्षों से जड़ें जमाये माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षकों को शिक्षा और राष्ट्रीयता से दूर करने का काम किया गया है। मतदाता फार्म भरने और भरवाने में अधिकारियों की हीला हवाली के कारण मतदाता कम बन पाए हैं। सात दिसंबर तक मतदाता बनाने का कार्य तेजी के साथ करना है। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित शिक्षक विधायक श्री चंद्र शर्मा ने कहा कि पिछली बार बांदा जनपद में 1100 मतदाता बढ़े थे।

शिक्षक एमएलसी चुनाव : भाजपा नें बैठक कर तैयार किया जीत का आधार
Teacher MLC election: BJP prepared the basis of victory after meeting

जनपद में 2000 मतदाता बढ़ाने के लक्ष्य को बढ़ाते हुए 3 दिसंबर तक ज्यादा से ज्यादा फार्म जमा करना है। पिछली बार भाजपा चुनाव नहीं लड रही थी इसलिए मतदाता कम बने थे।हम जितने मतदाता बढ़ाएंगे वही हमारे जीत के आधार होंगे। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनाने पर जोर दिया। बैठक में पूर्व विधायक राजकरण कबीर, पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय पटेल, बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, महुआ ब्लाक प्रमुख उर्मिला कबीर, बबेरू चेयरमैन विजयपाल सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

11,000 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रक जलकर हुआ खाक, ड्राइवर गंभीर रूप से झुलसा

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने बाढ़ का किया निरीक्षण: अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश

दो सगी बहनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार …

पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ठंड को हरायेगें : शहर में अलाव का खोला मोर्चा

बांदा सहित बुंदेलखंड के सभी जिलों की हवा जहरीली: जालौन अव्वल !

City News Uttar Pradesh

महाविद्यालय में बीए की 420 सीटों के लिए 31जून से शुरू प्रवेश शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़