City News Uttar Pradesh
तपोभूमि में छिड़ा 'जल-युद्ध' : मंदाकिनी ने किया 'प्रलय' का 'शंखनाद' !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

तपोभूमि में छिड़ा ‘जल-युद्ध’ : मंदाकिनी ने किया ‘प्रलय’ का ‘शंखनाद’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि में इन दिनों ‘जल-युद्ध’ छिड़ गया है। ‘आस्था और सैलाब’ के बीच चल रही इस लड़ाई में फिलहाल ‘मंदाकिनी हावी’ है। लगातार ‘मूसलाधार बारिश’ के बाद ‘धर्मनगरी चित्रकूट’ में ‘जल प्रलय’ जैसी ‘स्थिति’ बन गई है।तपोभूमि में छिड़ा 'जल-युद्ध' : मंदाकिनी ने किया 'प्रलय' का 'शंखनाद' ! मां मंदाकिनी का ‘जलस्तर’ पिछले कई घंटों से ‘लगातार बढ़ता’ जा रहा है और अब उसने ‘बाढ़ के सर्वोच्च शिखर बिंदु’ को ‘स्पर्श’ कर लिया है। उसने ‘वर्ष 2003 का रिकार्ड तोड़’ दिया है।तपोभूमि में छिड़ा 'जल-युद्ध' : मंदाकिनी ने किया 'प्रलय' का 'शंखनाद' ! नदी के ‘खतरे के निशान से ऊपर बहने’ के कारण पूरा जनजीवन ‘अस्त-व्यस्त’ हो गया है और ‘नदी किनारे बसे इलाकों’ में ‘दहशत का माहौल’ है। प्रशासन ने सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर ‘बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक’ दी है।तपोभूमि में छिड़ा 'जल-युद्ध' : मंदाकिनी ने किया 'प्रलय' का 'शंखनाद' ! मंदाकिनी के ‘रौद्र रूप’ ने रामघाट को पूरी तरह अपनी ‘चपेट’ में ले लिया है, जहां कभी श्रद्धालु दीपदान करते थे वहां अब ‘आठ से दस फीट’ तक ‘पानी का तेज बहाव’ है। वहीं हनुमान धारा में भी ‘जल प्रलय का भयावह नजारा’ देखने को मिल रहा है, पहाड़ों से आ रहे ‘उफान के कारण सीढ़ियां और मंदिर परिसर जलमग्न’ हो चुका है।तपोभूमि में छिड़ा 'जल-युद्ध' : मंदाकिनी ने किया 'प्रलय' का 'शंखनाद' ! उधर आरोग्य धाम और पंचवटी के ‘चारों ओर बाढ़’ का पानी भर जाने से उनका संपर्क ‘मुख्य मार्ग से टूट’ गया है और वे ‘टापू’ बन गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित ‘नदी किनारे’ बसा ‘तारौहा गांव’ है जो पूरी तरह ‘जलमग्न’ हो गया है, घरों में कमर तक पानी भर गया है और ग्रामीण ‘अपनी छतों पर शरण लेने को मजबूर’ हैं।तपोभूमि में छिड़ा 'जल-युद्ध' : मंदाकिनी ने किया 'प्रलय' का 'शंखनाद' ! बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी कई लोग ‘फंसे’ हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए प्रशासन ने ‘एनडीआरएफ और एसडीआरएफ’ की ‘टीमें तैनात’ कर दी हैं। हेलीकाप्टर से ‘बचाव कार्य’ जारी है।तपोभूमि में छिड़ा 'जल-युद्ध' : मंदाकिनी ने किया 'प्रलय' का 'शंखनाद' ! सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंच गए और ‘रेस्क्यू ऑपरेशन’ की ‘निगरानी’ करने लगे। प्रशासन ने ‘नदी के किनारे’ रहने वाले लोगों से ‘अपील’ की है कि वे तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर चले जाएं। मौसम विभाग द्वारा अभी भी भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के कारण इस ‘जल-युद्ध’ के और ‘भयंकर’ होने की ‘आशंका’ बनी हुई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें की टिफिन बैठक : चर्चा में समझाई चुनाबी गणित

विधायक प्रकाश की ‘जन चौपालों’ में गूंजा ‘मोदी युग’ का मंत्र: बजा अमृतकाल का नगाड़ा

किशोरी को बनाया हवस का शिकार: पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

संचारी रोगो के कारण प्रशासन परेशान, क्या सिर्फ बैठक से होगा निदान ! …

City News Uttar Pradesh

‘डॉपलर रडार’ सिस्टम होगा स्थापित।

City News Uttar Pradesh

मंडल में दरिंदगी का अड्डा बना बांदा: हवस के ‘हैवान’ बेलगाम, मासूमों की ‘चीखों’ से कांप रहा कानून

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़