City News Uttar Pradesh
बांदा में विधायक प्रकाश ने दिखाया 'दम': भूमाफियाओं से 'मुक्त' कराया 'गड़रा नाला'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में विधायक प्रकाश ने दिखाया ‘दम’: भूमाफियाओं से ‘मुक्त’ कराया ‘गड़रा नाला’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब आधा दर्जन गांवों में घुटने भर पानी भर गया, फसलें डूबने लगीं और अधिकारी कागजों में उलझे रहे,तब सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी मसीहा बनकर सामने आए। ‘विधायक’ ने शनिवार सुबह खुद मौके पर पहुंचकर भू-माफियाओं के कब्जे से मुख्य ‘गड़रा नाला को मुक्त’ कराया और ‘सात गांवों’ को ‘जलभराव से निजात’ दिलाई।बांदा में विधायक प्रकाश ने दिखाया 'दम': भूमाफियाओं से 'मुक्त' कराया 'गड़रा नाला'बताया जा रहा है कि अनथुआ, तिन्दुही, रहुसत, नंदना, नगनेधी, बनसखा, पौंडरा गांवों के किसानों के लिए ‘गड़रा नाला ही जीवन रेखा’ है। भू-माफियाओं ने इसी ‘नाले पर अतिक्रमण’ कर उसे ‘पूरी तरह अवरुद्ध’ कर दिया था। लगातार बारिश में पानी निकलने का ”रास्ता बंद’ हो गया और ‘सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न’ हो गई।बांदा में विधायक प्रकाश ने दिखाया 'दम': भूमाफियाओं से 'मुक्त' कराया 'गड़रा नाला'ग्रामीणों की ‘एक पुकार’ पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ‘बिना देर’ किए मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एसडीएम अतर्रा शैलेंद्र मिश्रा, बीडीओ महुआ और पुलिस को मौके पर बुलाया और अपने सामने ‘जेसीबी लगवाकर नाले से अवैध कब्जा’ हटवाया। कुछ ही घंटों में रुका हुआ ‘पानी बहने’ लगा और ‘गांवों को राहत’ मिली।बांदा में विधायक प्रकाश ने दिखाया 'दम': भूमाफियाओं से 'मुक्त' कराया 'गड़रा नाला'मौके पर ही विधायक प्रकाश ने ‘दो टूक’ कहा “किसानों की फसल डुबोने वाले भूमाफियाओं को किसी कीमत पर बख्शा नहीं” जाएगा। पूरे “नाले की पैमाइश” कराकर अतिक्रमणकारियों पर “कड़ी वैधानिक” कार्रवाई की जाएगी। विधायक के इस “सख्त एक्शन” के बाद ग्रामीणों में “खुशी की लहर” है।बांदा में विधायक प्रकाश ने दिखाया 'दम': भूमाफियाओं से 'मुक्त' कराया 'गड़रा नाला'ग्रामीणों का कहना है कि “सालों से भूमाफिया नाले पर कब्जा किए थे, कोई सुनने वाला नहीं” था, “विधायक जी ने आकर न्याय” दिलाया है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजभवन उपाध्याय, एसडीएम अतर्रा शैलेंद्र मिश्रा, बीडीओ महुआ, प्रधान अशोक सिंह, प्रधान नगनेधी राजा उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक अतर्रा राकेश तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो बच्चाें की मां से भाजपा नेत्री के भाई को हुआ प्यार, परिवार ने डांटा तो खुद को मार ली गोली, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

वाह भाई वाह : जिले में गेहूँ खरीद पूरी, भुगतान करोड़ों में “ठन-ठन गोपाल” …

दाल, मसालों नें लगाया महंगाई का तड़का : फीका हुआ थाली का स्वाद

Banda : पटरी दुकानदार क्या नगर पालिका की ठगी का शिकार!कौन सुने फरियाद।

City News Uttar Pradesh

वाटर डाइजेस्ट संस्था द्वारा डा.नंदिता पाठक की गई सम्मानित

City News Uttar Pradesh

जिम्मेदार नागरिक बनकर पुलिस के साथ बढ़ायें कदमः सीओ

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़