24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दाल, मसालों नें लगाया महंगाई का तड़का : फीका हुआ थाली का स्वाद
उत्तर प्रदेश

दाल, मसालों नें लगाया महंगाई का तड़का : फीका हुआ थाली का स्वाद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “महंगाई की दौड़ में दाल व मसाला परेशानी का सबब” बनने लगे हैं। इनकी कीमतों में बढ़ोतरी ने गृहिणियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। “दाल में तड़का लगाने वाले मसालों के दाम लोगों की जेब पर भारी पड़” रहे हैं। इससे आम लोगों की “गृहस्थी का बजट गड़बड़ा” गया है। हालांकि सब्जियों के दाम में पहले की तुलना में गिरावट हुई है। इससे कुछ ही राहत मिली है।

दाल, मसालों नें लगाया महंगाई का तड़का : फीका हुआ थाली का स्वाद
Pulses and spices add a touch of inflation: taste of thali becomes bland

दरअसल, अभी तक लोगों के दिलो दिमाग में टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक के साथ सब्जियों के ऊंचे दाम ही छाए हुए थे, लेकिन अब एक और मुश्किल बढ़ गई हैं। दाल के साथ मसालों के दाम भी पहले की अपेक्षा बढ़ गए हैं। इस समय अरहर की दाल 180 रुपये किलो की दर से बाजार में बिक रही है। हल्दी, जीरा, लौंग सहित अन्य मसालों के दाम भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।

दाल, मसालों नें लगाया महंगाई का तड़का : फीका हुआ थाली का स्वाद
Pulses and spices add a touch of inflation: taste of thali becomes bland

किराना व्यापारी बिहारी ने बताया कि अरहर के दाम में सर्वाधिक बढ़ोतरी हुई है, जबकि अन्य दालों के दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़ गए हैं। आटा व चावल के दाम भी बढ़े हैं। मसालों के दामों में तेजी आने का असर कारोबार पर पड़ रहा है। किराना व्यापारी प्रदीप का कहना है कि बाजार में उतार चढ़ाव लगा रहता है। पिछले कुछ दिनों से दालों और मसालों के दामों में जिस प्रकार से तेजी आई है, वह पहले नहीं देखने को मिलती थी।


महंगाई पर गृहिणी पूजा त्रिपाठी का कहना है कि सरकार को महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस प्रयास करना चाहिए। देखना चाहिए कि कहीं पर स्टाक डंप करके महंगाई को बढ़ावा तो नहीं दिया जा रहा है। गृहिणी कांति मिश्रा ने बताया कि अब तो गृहस्थी चलाने में मुश्किल होने लगी है। सब्जी के बाद अब दाल की कीमत बढ़ गई। मसाले के दाम बढ़ गए। क्या किया जाय, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : ग्राम पंचायत मुरवल में गीता निषाद फिर बनी ग्राम प्रधान …

पूर्व सांसद भैरों एवं प्रधानाचार्य ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र: टॉपर्स को मिला पुरस्कार

डीएम और एसपी ने मंडल कारागार का किया औचक निरीक्षण …

City News Uttar Pradesh

ईद उल फितर पर सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस: ड्रोन कैमरे भरते रहे उड़ान

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसरों की नियुक्ति के मामले की विशेष सचिव करेंगे जांच, भाजपा विधायक ने उठाए थे सवाल …

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बोले- यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटें हारेगी भाजपा, बोले- बुलडोजर से अराजकता फैला रही भाजपा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़