- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद बांदा मंडल कारागार में भी रह चुका है। जिसके बाद से पुलिस और एसटीएफ की टीमें अतीक के पुराने नेटवर्क को खंगालने में लगी है। अतीक के बांदा जेल में भी बंद रहने पर उसका परिवार मोहल्ला छावनी के एक मकान में किराये पर रहता रहा।

चर्चा यह है कि उमेश पाल हत्या कांड का मुख्य आरोपी अतीक अहमद का काला साम्राज्य भले ही प्रयागराज व आसपास के जनपदों में है। लेकिन उसके तार बांदा से भी बहुत पहले से जुड़े हैं। उसके करीबी व गुर्गे भी तब आते-जाते थे। सूत्रों की मानें तो छावनी व अलीगंज में परिवार के लोगों के अच्छे संपर्क रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी पूरा ब्योरा खंगाल रही है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रयागराज में जफर अहमद का जो मकान विकास प्राधिकरण ने ढहाया है। उसके अलावा भी उसकी अन्य प्रापर्टी की जानकारी अधिकारी करा रहे हैं। इसमें नगर पालिका व राजस्व विभाग की मदद ली जा रही है। वहां के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ व बांदा में उसके व सगे संबंधियों की करीब पांच से दस करोड़ की संपत्ति है। हालांकि प्रयागराज व अन्य जनपदों की टीमें प्रापर्टी के बारे में छानबीन कर रही हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
