- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की कथित भीष्म प्रतिज्ञा से भाजपा के हित रक्षकों में “हाहाकार” की सी स्थिति है। भाजपा खेमे में उठी राजनीतिक चर्चाओं को यदि सच के “आईने” में देखें तो यह प्रतिज्ञा कहीं अपने हीं संगठन के “पैर में कुल्हाड़ी” मारने वाला कहीं साबित न हो ?

दरअसल खबर तिंदवारी विधानसभा को लेकर है। यहां भाजपा के वर्तमान विधायक बृजेश प्रजापति का टिकट कटना पार्टी की चर्चाओं के अनुसार तय है !

इस सन्दर्भ में यह तर्क महत्व पूर्ण माना जा रहा है की पिछले माह तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति महोबा में पीएम मोदी की जन सभा में नहीं गये और 22 दिसंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित उप मुख्य मंत्री केशव मौर्या की जन सभा में भी शिरकत नहीं की।आखिर ऐसा क्यों !

खैर, इसी सन्दर्भ में कांग्रेस नेता रहे पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें भाजपा से टिकट के लिये अपनी पैरवी शुरू की तो, भाजपा जिलाध्यक्ष नें कुछ जनाधार हीन ठाकुर नेताओं की शह पर दलजीत की राह में रोड़ा अटकानेकी ठान ली ! राजनीति की चौसड़ बिछा कर तिंदवारी से स्वंय के लिए टिकट की दावेदारी ठोंक दी है।

पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष नें पार्टी हाई कमान से कहा है की यदि दलजीत सिंह को पार्टी में लिया जाता है तो पहले मेरा इस्तीफा लिया जाय। टिकट यदि बैक वर्ड को देना है तो मुझे दें और यदि किसी ठाकुर को देना है तो यहां के अन्य स्थानीय ठाकुर को दें, लेकिन पूर्व विधायक दलजीत सिंह को “टिकट” न दें।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष के इस प्रस्ताव को भीष्म प्रतिज्ञा के रूप में देखा तो जा रहा है पर जिलाध्यक्ष की आलोचना भी हो रही है। भाजपा के समझदारों का मानना है की यदि पार्टी पूर्व विधायक दलजीत सिंह को पार्टी में शामिल कर टिकट देती है तो भाजपा की जीत बिल्कुल तय है। साथ ही जिले की चारों विधान सभा सीटों पर भी ठाकुर वोटो को भाजपा के पक्ष में मजबूत करेगी। क्योकि भाजपा में यहां कोई ऐसा ठाकुर नेता नहीं है जो दलजीत सिंह की तुलना में लोकप्रिय एवं जनाधार वाला हो।
भाजपा यदि कथित धृतराष्ट्र तुल्य अपने जिलाध्यक्ष की हठधर्मिता को महत्व दिया तो तिंदवारी विधानसभा सीट उसकी झोली से निकलना तय है ! दलजीत ही वर्तमान राजनीतिक हालातों में जीत का परचम फहरा सकते हैं !

हालांकि संघ से लेकर पार्टी का राजनीतिक तौर पर प्रबुद्ध बहुत बड़ा तबका पूर्व विधायक दलजीत का पछधर है, अब देखना है की जिलाध्यक्ष की कथित भीष्म प्रतिज्ञा सफल होती है या “दलजीत” भाजपा का “दिल जीत” पाते हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
