City News Uttar Pradesh
बांदा में किसान लटका : धान खरीद का आधा भुगतान अटका
उत्तर प्रदेश

बांदा में किसान लटका : धान खरीद का आधा भुगतान अटका

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में धान खरीद किसानों के लिये बवाले जान है। खरीद की वर्तमान में हालत न के बराबर है फिर भी किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा। डेढ़ महीने में 72 क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष 16 फीसदी ही खरीद हुई है। इस खरीद का 31.25 करोड़ रुपये किसानों के खाते में जाना है, लेकिन केवल 15.68 करोड़ रुपये का ही भुगतान हुआ है। शासन से खरीद होने के 72 घंटे के भीतर किसान को भुगतान करने के निर्देश हैं।

बांदा में किसान लटका : धान खरीद का आधा भुगतान अटका
Farmer hangs in Banda: Paddy purchase half payment stuck

मंडल के चारों जिलों में 99,600 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके लिए अलग-अलग एजेंसियों के 72 क्रय केंद्र खोले गए हैं। खरीद नवंबर में शुरू कर दी गई थी। डेढ़ महीने में 16,156 मीट्रिक टन धान ही खरीदा गया है। यह खरीद लक्ष्य का 16 फीसदी ही है।

धान बेचने वाले 1002 किसानों का करीब 15 करोड़ 57 लाख रुपये कई हफ्ते बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा 14 करोड़ 64 लाख की देनदारी बांदा जिले में है। भुगतान में देरी के सवाल पर संभागीय खाद्य नियंत्रक संजीव कुमार की दलील है कि किसानों के बैंक व आधार नंबरों में खामियां हैं, इससे भुगतान में देरी हो रही है। खामियां दूर करने के प्रयास किया जा रहा है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : प्रेमिका से मुलाकात करने आए प्रेमी को पीट-पीट कर किया मरणासन्न, गंभीर हालत में झांसी किया गया रेफर …

महोबा : घर के बाहर बैठे पड़ोसियों से युवक बोला, अपने पेट मा चाकू मार कै मर जाहैं और फिर खुद को मार ली चाकू, हुई मौत

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश नें देखा उन्नतिशील कृषि फार्म, हो गये हैरान

मंत्री रामकेश मतदाताओं में आकर्षण का केंद्र : भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया शंखनाद

City News Uttar Pradesh

यूपी : जनसंख्या नबियंत्रण कानून लाएगी योगी सरकार, दो से अधिक बच्चे वालों की सुविधाओं में होगी कटौती ! …

नाइट्रोजन बना ‘धरती का दुश्मन’: उपज की ‘भूख’ में बीमार हो रही मिट्टी, किसान ‘बेखबर’ !

ब्रेकिंग न्यूज़