24.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : अयोध्‍या में भूसे के ढेर में म‍िले दो लाख रुपये, हथ‍ियार भी हुए बरामद
उत्तर प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड : अयोध्‍या में भूसे के ढेर में म‍िले दो लाख रुपये, हथ‍ियार भी हुए बरामद

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

अयोध्‍या। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बार फिर अयोध्या में डेरा डाला है। इस बार वह किशोर भी दिल्ली पुलिस के साथ यहां पहुंचा है, जिसका नाम सिद्धू मूसेवाला (Sidhu MooseWala) हत्याकांड एवं मोहाली में इंटेलीजेंस कार्यालय पर राकेट लांचर से हुए हमले से जुड़ा है।

– अयोध्‍या के दो गांवों की की छानबीन

पुलिस कस्टडी रिमांड पर किशोर को लेकर पहुंची स्पेशल सेल ने पूराकलंदर एवं महराजगंज थाना क्षेत्र के दो गांवों में छानबीन की है। टीम ने किशोर के घर में भूसे के ढेर से दो लाख रुपये बरामद किए हैं। ये रुपये मूसेवाला की हत्या के लिए दी गई सुपारी से संबंधित बताए गए हैं। पूराबाजार में नहर के पास भूमि में दबा कर रखे गए हथियार भी मिले हैं।

– पंजाब में हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में उनके घर से कुछ दूर पर कर दी गई थी। एनआइए की जांच में बिश्नोई गैंग के तार रामनगरी से जुड़े मिले थे। जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि लारेंस बिश्नोई का भतीजा सचिन बिश्नोई और मूसेवाला हत्याकांड के आरोपित यहां पर रुके हुए हैं, जिसके बाद एनआइए, दिल्ली एवं पंजाब पुलिस ने यहां कई दिनों तक कैंप किया था। इसी कार्रवाई के दौरान किशोर का नाम प्रकाश में आया था। यह गैंग गत विधानसभा चुनाव में यहां किसी बड़ी वारदात की फिराक में था।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में बरदहा बांध की हालत देख नाराज हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, अफसरों को जल्द मरम्मत कराने का दिया निर्देश

यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा : धमाके के साथ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, दो की मौत, 32 लोग घायल

City News Uttar Pradesh

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: 22 जनवरी को प्रदेश में नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

रेलवे दोहरीकरण ने बढ़ाया ‘जल निकासी’ का ‘संकट’ : डीएम ने दिया ‘समाधान का ‘रोडमैप’

City News Uttar Pradesh

सर्दी और कोहरे नें धान खरीद पर मारी ठोकर: एफ सीआई कर रहा रिजेक्ट

City News Uttar Pradesh

बकस्वाहा जंगल मामला : शैल चित्रों पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़