29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म: मुंह दबाकर जंगल में खींच ले गया था दरिंदा, लहूलुहान पहुंची थी घर, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश

हैवानियत की हदें फिर हुई पार : एक मासूम के साथ हुआ दुराचार, आपबीती सुनने वालों की गुस्से से आंखें लाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में एक बार फिर हैवानियत की हदें पार हो गई। एक मासूम से दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है। चाऊमीन खिलाने के बहाने ले जाकर युवक ने 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। देर रात खून से लथपथ बालिका घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बच्ची की जुबानी आपबीती सुनकर लोगों की गुस्से से आंखें लाल हो गईं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है।

हैवानियत की हदें फिर हुई पार : एक मासूम के साथ हुआ दुराचार, आपबीती सुनने वालों की गुस्से से आंखें लाल
The limits of cruelty crossed again: misbehavior with an innocent, eyes red with anger of those who heard the tragedy

शहर मुख्यालय से सटे गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी 7 वर्षीय पुत्री सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। करीब 7 बजे पड़ोसी मोहल्ले का युवक उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। देर रात खून से लथपथ पुत्री के घर आने पर घटना की जानकारी हुई। मासूम ने बताया कि आरोपी युवक उसे चाऊमीन खिलाने के बहाने ले गया था। रात को परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो युवक नहीं मिला। परिजनों ने कोतवाली नगर में नामजद तहरीर दी है। पिता के मुताबिक आरोपी घर आता-जाता था। बालिका उसे चाचा कहती थी।


प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी राजेश पाल के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। बालिका का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेरे यारों की शादी है को सरकार नें दिया झटका : फिलहाल नहीं गूंजेगी शहनाई !

गजब कर दिया चोरों नें : एक करोड़ चौंतीस लाख की कर डाली चोरी, मुकदमा कायम

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें निकाय चुनाव प्रचार का फूंका शंखनाद

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद का दो दिवसीय ललितपुर दौरा नें किया “कमाल और धमाल”

City News Uttar Pradesh

शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में दो युवक “काल के गाल” में समाए: एक गंभीर

नाम एक्सप्रेस, रफ्तार पैसेंजर जैसी: रेल यात्री हुए परेशान, स्पीड और बोगियां ‘बढ़ाने’ की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़