- विनोद मिश्रा
ललितपुर। जलशक्ति राजयमंत्री रामकेश निषाद का ललितपुर दो दिवसीय दौरा “कमाल और धमाल” भरा रहा। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के अलावा विभागीय योजनाओं की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण भी किया।

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने रविवार को निर्माणाधीन भौरट बाँध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्य प्रगति की समीक्षा की एंव उसे निर्धारित समय में मानक के अनरूप पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। इसके पूर्व शनिवार को उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की।

जिसमें सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने और पेयजल संकट को दूर करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। समीक्षा में अधिकारियो को हिदायत दिया कि निर्माण कार्य में गुडवत्ता की कमी मिली तो दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा।

जलशक्ति राज्य मंत्री निषाद ने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने, गांव के लोगों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

सामुदायिक शौचालयों पर नियुक्त कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए फोटो अपलोड कराएं। खराब हैंडपंपों की मरम्मत, पाइपलाइन बिछाने को खोदी गई सड़कें की मरम्मत कराने और गोआश्रय स्थलों में समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल, डीएफओ दीक्षा भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, एडीएम गुलशन कुमार, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, चंद्रशेखर पंथ मौजूद रहे। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर लोक निर्माण विभाग के सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री ने सुशासन, विकास रोजगार पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
