25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा में बड़ा फेरबदल : बीजेपी के ‘चाणक्य’ सुनील बंसल को मिला प्रमोशन, बने राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल को मिली उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन की कमान
उत्तर प्रदेशराजनीति

भाजपा में बड़ा फेरबदल : बीजेपी के ‘चाणक्य’ सुनील बंसल को मिला प्रमोशन, बने राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल को मिली उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन की कमान

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन  में बुधवार को बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को उत्तर प्रदेश में सुनील बंसल के स्थान पर प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को प्रमोशन देते हुए राष्ट्रीय महासचिव बनााया है। वह बंगाल, ओडिशा और तेलंंगाना के प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा में बड़ा फेरबदल : बीजेपी के ‘चाणक्य’ सुनील बंसल को मिला प्रमोशन, बने राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल को मिली उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन की कमान
Big reshuffle in BJP: BJP’s ‘Chanakya’ Sunil Bansal got promotion, became National General Secretary, Dharampal got the command of Uttar Pradesh General Secretary organization

उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक के बाद एक ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले सुनील बंसल को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यूपी से बड़ी जीत दिलाने में महत्वपर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने यूपी में 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान अमित शाह के साथ यूपी संगठन को दुरुस्त करते हुए चुनावी रणनीति सेट की थी।

भाजपा में बड़ा फेरबदल : बीजेपी के ‘चाणक्य’ सुनील बंसल को मिला प्रमोशन, बने राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल को मिली उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन की कमान
Big reshuffle in BJP: BJP’s ‘Chanakya’ Sunil Bansal got promotion, became National General Secretary, Dharampal got the command of Uttar Pradesh General Secretary organization

सुनील बंसल ने 2014 लोकसभा चुनाव के बाद 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने का काम किया है। यूपी में 2014 से पहले पार्टी संगठन की स्थिति बहुत दयनीय थी, लेकिन सुनील बंसल ने बूथ स्तर पर संगठन के ढांचे को मजबूत किया।

भाजपा में बड़ा फेरबदल : बीजेपी के ‘चाणक्य’ सुनील बंसल को मिला प्रमोशन, बने राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल को मिली उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन की कमान
BJP National President JP Nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धर्मपाल सिंह को यूपी में प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। धर्मपाल सिंह को लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में काम करने का अनुभव है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के ही रहने वाले हैं। मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई करने के बाद धर्मपाल ने 1986 में राजनीति में प्रवेश किया था।

भाजपा में बड़ा फेरबदल : बीजेपी के ‘चाणक्य’ सुनील बंसल को मिला प्रमोशन, बने राष्ट्रीय महामंत्री, धर्मपाल को मिली उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन की कमान
Big reshuffle in BJP: BJP’s ‘Chanakya’ Sunil Bansal got promotion, became National General Secretary, Dharampal got the command of Uttar Pradesh General Secretary organization

धर्मपाल वर्ष 1986 में विद्यार्थी परिषद में आए थे और 1990 में पूर्णकालीन कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया था। उनको सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके कार्यों के देखते हुए ही 2017 में झारखंड का भाजपा संगठन महामंत्री बनाया गया था। उन्होंने पांच वर्षों तक झारखंड में संगठन को मजबूती प्रदान की और अब उनको नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाहुबली विजय मिश्र पर बड़ा एक्शन: पूर्व विधायक की 3.34 करोड़ की संपति हुई कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत उठाया गया कदम

City News Uttar Pradesh

यूपी: भाजपा को झटका, सपा में शामिल हुए प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने शिक्षा क्षेत्र में लिखा नया अध्याय: कक्षाओं का लोकार्पण व बाउंड्री वॉल शिलान्यास

City News Uttar Pradesh

Banda : मंडल कारागार में कैदी की मौत: मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

बांदा मड़ौली खुर्द बालू खदान में सपाइयों का बेखौफ अवैध खनन, माफिया यदुवंशी से थर्रा रहा प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh

Banda- गौरा बाबाधाम मंदिर परिसर से चांदी के मुकुट और नगदी चोरी….

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़