25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी बलात्कार की बाढ़ : खेत में गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म ….

 

गाजीपुर : गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला शनिवार की शाम प्रकाश में आया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र प्रयास किया।


पीड़िता की मां ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी कि बीते 25 फरवरी को पुत्री खेत की तरफ गई थी। इधर, गांव के ही तीन लोग खेत में छुपे हुए थे। किशोरी को अकेला पाकर पुत्री को खेत के तरफ खींच ले गए। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया।


साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने आपबीती परिजनों को सुनाई। इस दुस्साहसिक कृत्य की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। लोकलाज के भय से परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी, लेकिन पीड़िता की तबीयत खराब होने पर उसकी मां ने तहरीर पुलिस को दी।
इधर, सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही स्थानीय थाने की पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मुकदमा दर्ज करने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास शुरू कर दिया गया।

वहीं तीनों आरोपियों की धर-पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

G

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद के कड़े निर्देश, निर्माण कार्य में न हो देर …

City News Uttar Pradesh

दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़: अब यूपी की राजनीति में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले

बांदा : खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप …

मंत्री रामकेश प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह के बन गये “खेवनहार”, खिला देंगे “पुष्पेन्द्र का पुष्प” !

City News Uttar Pradesh

फ्री फायर गेम खेलने के दौरान लड़की से की दोस्ती, फिर अपहरण के बाद दुष्कर्म, मतांतरण कराने का प्रयास

City News Uttar Pradesh

मिर्जापुर उपचुनाव: मंत्री रामकेश का ताबड़तोड़ जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी के लिये मांगे वोट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़