27.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़: अब यूपी की राजनीति में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़: अब यूपी की राजनीति में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसद बनते ही दिल्ली में मोर्चा संभाल लिया है। संसद में उन्होंने खुलकर राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखी है जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनने पर उन्हें विपक्ष से खूब तवज्जो भी मिल रही है। सपा अध्यक्ष ने दिल्ली में तो अपना जलवा दिखा ही दिया है।

दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़: अब यूपी की राजनीति में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले
Akhilesh Yadav has made a hold in Delhi politics: Now some important decisions will have to be taken in UP politics

दिल्ली में अखिलेश यादव के जलवे के बाद अब यूपी की सियासत उनके फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रही है। यूपी और सत्ता विधायकों से जुड़े कई ऐसे फैसले है जो अखिलेश का इंतजार कर रहे है। जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नेता प्रतिपक्ष विधानपरिषद के नामों पर फैसला होना। इसके बाद लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई उन दस विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का फैसला होना है।

बलिया में अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा सियासी तंज: चुनाव में हार देखकर मोदी की लड़खड़ाई ज़ुबान

अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली की राजनीति की ओर अपना रुख कर लिया है। जिसके बाद विधानसभा में नेता विपक्ष का पद खाली हो गया है। इस पद के लिए सपा के कई चहरे सामने आ रहे हैं। जिसमें से शिवपाल यादव का नाम सबसे आगे चल रहा है। मगर, माना जा रहा है कि पीडीए फॉर्मूले के आधार पर दलित चेहरे इंद्रजीत सरोज या किसी मुस्लिम चेहरे को देखा जा रहा है। लेकिन, इसका फैसला अखिलेश यादव ही लेंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के बाद यूपी मे उन दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा जो खाली हुई हैं।

अखिलेश यादव ने नौजवानों से भी किया बड़ा वादा: आटा, डाटा और किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ

इनमें अखिलेश यादव की करहल सीट से लेकर मिल्कीपुर, फूलपुर, मझवा, सीसीमऊ, मीरापुर, , कुंदरकी, गाजियाबाद और कटेहरी विधानसभा सीटें है। जिन पर उपचुनाव होना है। अखिलेश यादव को इन दस सीटों के उम्मीदवारों के नाम का भी फैसला करना है। समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में सफलता प्राप्त होने के उनका हौसला ऊंचाइयों पर है। माना तो यह भी जा रहा है कि अखिलेश पीडिए का इस्तेमाल इस उपचुनावों में भी करते दिखेंगे। वो इन दस सीटों पर भी पीडीए को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन कर सकते हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में दो दिन के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब गुरुवार सुबह 7 बजे तक रहेंगी पाबंदी …

City News Uttar Pradesh

ओलंपिक में अब सुनाई देगी क्रिकेट की गूंज: आईओसी ने दी मंजूरी, 128 साल बाद हुई वापसी

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें अटल वाटिका किया गुलजार : पूर्व पीएम को किया याद

लोक निर्माण मंत्री जितिन नें दिलाया भरोसा: शीघ्र दुरुस्त होगा बांदा से ललौली -बिंदकी मार्ग

City News Uttar Pradesh

दीपावली अवकाश पर कंफ्यूजन खत्म : अब बेसिक स्कूलों में 14 को भी रहेगा अवकाश

City News Uttar Pradesh

युवक की गला रेतकर हत्या : घटना से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़