29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, पांच पोकलैंड समेत 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े
उत्तर प्रदेश

अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, पांच पोकलैंड समेत 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े

 

हमीरपुर। जिलाधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम सरीला ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र के तीन मौरंग के खंड में छापेमारी की। इस दौरान 12 मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रक व पांच पोकलैंड मशीन अवैध खनन करते हुए पकड़ीं। एसडीएम ने दोबारा अवैध खनन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सभी को थाने में सुपुर्द किया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, पांच पोकलैंड समेत 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े
Hamirpur: Administration tightens noose on illegal mining, caught 12 overloaded trucks including five Pokeland

सरीला तहसील क्षेत्र से निकली बेतवा नदी किनारे आवंटित मौरंग खंड में नियमों को ताक में रखकर लगातार अवैध खनन किया जा रहा था। एसडीएम खालिद अंजुम, पुलिस क्षेत्राधिकारी अखिलेश रंजन, नायब तहसीलदार राधेश्याम सिंह, खनिज इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार गुरुवार के साथ अलग थाना क्षेत्र के तीन खण्ड में अचानक पहुंचे। इस दौरान जलालपुर थाना क्षेत्र के रिरुआ बुजुर्ग में संचालित खंड संख्या 22/4 में छह ओवरलोड ट्रक दो पोकलैंड मशीन अवैध खनन करते पकड़ी। साथ ही चिकासी थाना क्षेत्र के 24/18 में दो व 24/17 में एक पोकलैंड मशीन अवैध खनन करते पकड़ी गईं। वहीं बंधौली खंड संख्या पांच से छह ट्रक मौरंग से ओवरलोड पकड़े गए हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : किशोरी को अगवा कर ले जा रहे थे युवक, ट्रेन का पीछा कर भाई ने बचाई बहन की आबरू …

विधायक प्रकाश नें जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण: मच गई हलचल

City News Uttar Pradesh

जल निगम क्या हो गया अपंग : ट्रीटमेंट प्लांट हटेटी पुरवा की यही दास्तां !

मौलाना नजीब-हबीब नें ‘यूपी का पता’ छिपाकर ‘एमपी’ में खरीदी जमीनें ? राजस्व अभिलेख बना ‘सबूत’ !

City News Uttar Pradesh Desk

माफिया डान मुख्तार मौत प्रकरण : पंद्रह दिनों के भीतर विसरा उठायेगा पर्दा

City News Uttar Pradesh

डाकघरों का सिस्टम फेल: डिजिटल सुधार के नाम पर ‘बढ़ी अव्यवस्था’

ब्रेकिंग न्यूज़