27.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बसपा का भाजपा पर हमला : कार्यकाल पूरा , पर तिंदवारी का विकास अधूरा !
उत्तर प्रदेश

बसपा का भाजपा पर हमला : कार्यकाल पूरा, पर तिंदवारी का विकास अधूरा !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बसपा ने तिंदवारी क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी पर राजनीतिक हमला बोला है। बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह बछेऊरा ने अपने बयान में कहा की तकरीबन साढ़े 3 लाख मतदाताओं वाली विधानसभा सीट तिंदवारी में 40 किमी लंबे बांदा-टांडा नेशनल हाईवे (महोखर से बेंदाघाट) व स्टेट हाईवे (मवई से चिल्ला) समेत क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक संपर्क मार्ग खस्ताहाल हैं। बड़ी संख्या में सरकारी नलकूप खराब हैं। बिजली सब स्टेशन से तीन दर्जन गांवों को 40 वर्ष पुराने जर्जर तारों से आपूर्ति हो रही है। अन्ना गायें और खाद का संकट भी जटिल है।

बसपा का भाजपा पर हमला : कार्यकाल पूरा , पर तिंदवारी का विकास अधूरा !
BSP’s attack on BJP: tenure completed, but development of Tindwari incomplete !

उन्होने कहा कि उखड़ी सड़कें, डाक्टर और दवा विहीन सरकारी अस्पताल, क्षतिग्रस्त पाइप लाइनें, जर्जर बिजली के तार आदि इस क्षेत्र की पहचान बन गए हैं। एक भी बालिका महाविद्यालय नहीं है। स्वास्थ्य सेवाएं बेहद खराब हैं। साधारण जांच और इलाज के लिए मुख्यालय जाना पड़ता है। सरकार का कार्यकाल 5 वर्ष पूरा हो गया, पर हालत कुछ नहीं बदली। खाद से लेकर बिजली, पानी के साथ-साथ अन्ना मवेशियों की समस्याओं से क्षेत्र का किसान लगातार जूझ रहा है। इन पांच वर्षों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ऐसी लागी लगन “भव्य हो गये मगन” : प्रभु दर्शन को पैदल पहुंच रहे अयोध्या

Banda : यौन शोषण केस: निलंबित जेई की पत्नी को नहीं मिली राहत, दो फरवरी को जमानत पर होगी सुनवाई…

City News Uttar Pradesh

बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल “यूपी रत्न” से सम्मानित : जिले में हर्ष की लहर

City News Uttar Pradesh

पूर्व बीडीसी सदस्य की खेत में निर्मम हत्या: गांव में भारी फोर्स तैनात

City News Uttar Pradesh

बांदा में दो हंसो के जोड़े में विवाद : एक ने लगाई खुद को आग …

City News Uttar Pradesh

गोवंश प्रकरण : पशुओं को छोड़ने वाले ट्रक व चालकों की तलाश तेज, किसके कहने पर छोड़े मांगा जाएगा जवाब

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़