25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कालिंजर बनेगा 'अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब':16 करोड़ से 'इतिहास' को मिलेगा 'आधुनिक जामा'
उत्तर प्रदेश

कालिंजर बनेगा ‘अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब’:16 करोड़ से ‘इतिहास’ को मिलेगा ‘आधुनिक जामा’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कालिंजर का किला अब सिर्फ इतिहास का गौरव नहीं, बल्कि भविष्य की उम्मीद बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में गूंजने वाला यह ऐतिहासिक किला अब पर्यटन हब में तब्दील होगा। राज्य सरकार ने कुल 16 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिससे न केवल कालिंजर का किला और अधिक आकर्षक होगा बल्कि पूरे क्षेत्र की आर्थिकी को भी नई रफ्तार मिलेगी।

कालिंजर बनेगा 'अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब':16 करोड़ से 'इतिहास' को मिलेगा 'आधुनिक जामा'

करीब 800 फीट ऊंचाई पर स्थित कालिंजर का किला भारतीय स्थापत्य और रक्षा निर्माण कला का अद्वितीय उदाहरण है। इसे विकसित करने के लिए 12 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से किले में आधुनिक टॉयलेट, साइन बोर्ड, गाइड व्यवस्था, टिकटिंग सिस्टम, रेनोवेशन और रुकने की सुविधाएं तैयार की जाएंगी। पर्यटकों के लिए आकर्षक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से 4 करोड़ रुपये से डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइटिंग प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी गई है। यह लाइटें कालिंजर-पन्ना और कालिंजर-बांदा मार्ग पर लगाई जाएंगी, जिससे रात्रिकालीन पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

कालिंजर बनेगा 'अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब':16 करोड़ से 'इतिहास' को मिलेगा 'आधुनिक जामा'

पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि कालिंजर किला देखने वालों की संख्या में हर साल तेजी से इज़ाफा हो रहा है, वर्ष 2022 में कालिंजर आने वालों की संख्या 1,35,566 थी, जो 2023 में बढ़कर 4,54,177 हो गई। साल 2024 में पर्यटकों की संख्या लगभग 6,25,000 रही, तो मौजूदा वर्ष 2025 के जनवरी से जुलाई तक करीब 4,03,012 रही है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि कालिंजर अब सिर्फ इतिहास का प्रतीक नहीं,बल्कि पर्यटन उद्योग का नया केंद्र बन चुका है।

कालिंजर बनेगा 'अंतरराष्ट्रीय पर्यटन हब':16 करोड़ से 'इतिहास' को मिलेगा 'आधुनिक जामा'

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में कालिंजर किले का उल्लेख कर इसकी ऐतिहासिक महत्ता को रेखांकित किया था। अब राज्य सरकार ने उस विचार को धरातल पर उतारते हुए परियोजनाओं को मंजूरी देकर इस किले को पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर लाने की ठोस शुरुआत कर दी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश मछली शहर में बनें आकर्षण का केंद्र : जन-जन में जगाया मोदी के प्रति विश्वास

City News Uttar Pradesh

भीषण सड़क दुर्घटना : ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, छह लोग हुए घायल

लापता युवक का सिर कटा मिला शव: इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

एसपी के कड़े निर्देश : बबेरू सर्किल के थानों में विवेचना का शीघ्र हो निस्तारण

बुंदेलखंड में रफ्तार पकड़ रहा रेल विकास: झांसी -मानिकपुर दोहरीकरण से बदलेगी तस्वीर

City News Uttar Pradesh

वाह विधायक प्रकाश : 20 करोड़ से सड़क चौड़ीकरण का रखा आधार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़