29 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज की नई उड़ान: अब 18 विभागों में होगी पीजी पढ़ाई, प्राचार्य की पहल रंग लाई
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज की नई उड़ान: अब 18 विभागों में होगी पीजी पढ़ाई, प्राचार्य की पहल रंग लाई

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड क्षेत्र में उच्च चिकित्सा शिक्षा को नया मुकाम देने की दिशा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज एक और ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुंच गया है। कॉलेज प्रशासन की सतत कोशिशों और प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल की अथक मेहनत रंग लाई है। शासन ने मेडिकल कॉलेज को दो नए पीजी डिप्लोमा (डीएनबी) कोर्स रेडियोलाजी और नेत्र रोग शुरू करने की अनुमति दे दी है। नए सत्र से दोनों विभागों में चार-चार सीटों पर कक्षाएं शुरू होंगी, जिससे न केवल क्षेत्र के मेडिकल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि बुंदेलखंड की स्वास्थ्य सेवाएं भी सशक्त होंगी।

डॉ.शंकर कबीर बने सर्जरी के 'कोहिनूर' : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे कीर्तिमान

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एमडी-एमएस और डीएनबी कोर्स का क्रमिक विस्तार लगातार जारी है। अब तक यहां पैथोलॉजी, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बायोकैमिस्ट्री और अस्थि रोग विभाग में पीजी कोर्स की पढ़ाई चल रही थी। इन सभी में पांच-पांच सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा डीएनबी डिप्लोमा कोर्स के तहत फेमिली मेडिसिन, स्त्री रोग और बाल रोग विभाग में चार-चार सीटें पहले से ही स्वीकृत थीं।

डॉ.शंकर कबीर बने सर्जरी के 'कोहिनूर' : दुआओं में बसने लगा नाम, रच रहे कीर्तिमान

अब इस सूची में रेडियोलॉजी और नेत्र रोग को भी शामिल कर लिया गया है, जिससे डिप्लोमा कोर्स का दायरा और मजबूत हो गया है। वर्ष 2022 से मेडिकल कॉलेज में एमडी-एमएस के अंतर्गत एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन और कम्युनिटी मेडिसिन की पढ़ाई संचालित हो रही है। 2024 में ईएनटी, फार्माकोलॉजी, जनरल सर्जरी और एनेस्थीसिया कोर्सों की शुरुआत की गई। मौजूदा स्थिति में कॉलेज में कुल 18 विभागों में स्नातकोत्तर और डिप्लोमा स्तर की पढ़ाई कराई जा रही है, जो बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्र के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों मोर्चों पर एक बड़ा कदम है।

मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाई

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने जानकारी दी कि शासन से रेडियोलॉजी और नेत्र रोग में पीजी डिप्लोमा (डीएनबी) कोर्स शुरू करने की औपचारिक मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि नए सत्र से इन दोनों विभागों में शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुमति न केवल शिक्षण के क्षेत्र में विस्तार है, बल्कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को भी नई दिशा देने का प्रयास है। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ने जिस गति से अकादमिक विस्तार किया है, वह किसी महानगर के संस्थान से कम नहीं है। धीरे-धीरे यह कॉलेज न केवल बुंदेलखंड बल्कि पूर्वांचल और मध्य भारत के छात्रों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश जन-जन तक पहुंचा रहे “बाबा साहब” के विचार: जनता से कर रहे सीधा संवाद

Banda : बांदा डीएम की पहल:दुनिया में अपनी शान खो रहा है बांदा का शजर पत्थर फिर बनेगा मिसाल,जानिये इतिहास।

City News Uttar Pradesh

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

City News Uttar Pradesh

बांदा में अवैध संबंधो के चलते प्रापर्टी डीलकर की धारदार हथियारों से गला रेतकर हत्या

City News Uttar Pradesh

शादी का खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से मची भगदड़, जोरदार हुए धमाके से दहल गया गांव

City News Uttar Pradesh

घरवालों को शराब के लिए टोकना पड़ा भारी, बांदा में युवक ने तमंचे से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़