- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हस्तम मे वृद्वा आश्रम की जमीन का पूजन किया गया। इसके अलावा विसण्डा ग्रामीण लोधन पुरवा, अमवां, विसण्डा नगर, पवई, में जन चैपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण करने के आदेश दिये।
चल रहे विकास कार्यो को मौके पर जाकर देखा तथा आश्वस्त किया कि विधानसभा में सतत विकास और सम्पर्क हमेशा जारी रहेगा।
विधायक द्वारा ग्रामवासियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मतदाता पुनरीक्षण,भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय, विसण्डा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लखन लाल राजपूत, जिला मंत्री श्री राजर्षि शुक्ला, विसण्डा मण्डल महामंत्री राम ललन द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह (शैलू) सहित ग्रामप्रधान, समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
