29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जेल में बंद मुख्तार अंसारी से बेटे उमर अंसारी ने की मुलाकात
उत्तर प्रदेश

जेल में बंद मुख्तार अंसारी से बेटे उमर अंसारी ने की मुलाकात, कहा- चुनाव नहीं लड़ने देना चाहती है योगी सरकार …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जेल में बंद मुख्तार अंसारी से मुलाकात करने के बाद पुत्र उमर अंसारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि चुनाव को लेकर सरकार तैयारी कर रही है कि, उन्हें चुनाव न लड़ने दें। लेकिन जनता फैसला करेगी। सरकार के दबाव में कमर में बेहद तकलीफ होने के बाद भी सही से उपचार नहीं कराया जा रहा है। यह भी कहा कि उनके अधिवक्ता को मिलने नहीं दिया गया है।

जेल में बंद मुख्तार अंसारी से बेटे उमर अंसारी ने की मुलाकात
पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी से मिलने उसका पुत्र उमर अंसारी व अधिवक्ता दोपहर 12 बजकर 50 मिनट में बांदा जेल पहुंचे। जहां जेल प्रशासन ने अधिवक्ता की मुलाकात करने से रोक दिया। सिर्फ पुत्र की मुलाकात कराई गई। इसके बाद करीब सवा दो बजे जब जेल से उमर बाहर आया तो उसने बताया कि एंबुलेंस प्रकरण की तारीखें लग रही हैं। 16 नवंबर की इस बार तारीख मिली है। 16 साल से विधायक जेल में हैं। उन्हें अभी तक एक दिन या एक घंटे की भी सजा नहीं हुई है।

जेल में बंद मुख्तार अंसारी से बेटे उमर अंसारी ने की मुलाकातआरोप लगाया कि सरकार द्वेष भावना से काम कर रही है। जबकि 61 वर्ष की उम्र होने के साथ वह ब्लड प्रेशर व डायबटिज के मरीज हैं। चुनाव को लेकर सरकार तैयारी कर रही है। जिस प्रकार से हो उन्हें चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है। इतना ही नहीं उसने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि उनके उपचार को विशेषज्ञों की चिकित्सीय टीम लगाई जाए। लेकिन सरकार के दबाव में सभी काम कर रहे हैं। मनमानी की जा रही है।

जेल में बंद मुख्तार अंसारी से बेटे उमर अंसारी ने की मुलाकातजेल में मुलाकात के समय विधायक जी ने बताया कि उनके कमर में दर्द है। वह बेहद तकलीफ में हैं। इसके बाद भी उनकी फिजियोथेरेपी नहीं कराई जा रही है। छह-सात माह में सिर्फ दो बार ही फिजियोथरेपी कराई गई है। लेकिन वक्त आ गया है। जनता खुद ही फैसला करेगी। देश में कानून खराब है। लेकिन रूल आफ ला भी है। हम अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

जेल अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जेल में अभी अधिवक्ताओं की मुलाकात शुरू नहीं हुई है। इसके चलते अधिवक्ता की मुलाकात नहीं हुई है। उनके पास केवल उमर अंसारी का प्रार्थना पत्र आया था। जिसमें उसकी मुलाकात कराई गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ : योजनाओं से सब होंगे संतृप्त

City News Uttar Pradesh

चुनाव की गर्मी के साथ ही मच्छरों पर मेहरबानी: मतदाताओं का चूसा जा रहा खून

City News Uttar Pradesh

बिजली-खाद बदहाली पर “कांग्रेस की हुंकार”: कर्ज, भूख और आत्महत्या पर सरकार को घेरा

City News Uttar Pradesh

सीबीएसई बोर्ड क्लास 12वीं के नतीजे : पढ़िए मंडल में कैसा रहा रिजल्ट, यहां देखें चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर जिलों के टॉपरों की सूची

City News Uttar Pradesh

बांदा नगर पालिका चुनाव: “प्रकाश के तेज पुंज” से “अहंकार हो गया भस्म” !

City News Uttar Pradesh

पहलगाम आतंकी हमले पर ‘एबीवीपी’ का विरोध प्रदर्शन: पाकिस्तान का फूंका पुतला

ब्रेकिंग न्यूज़