- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में निकाय चुनाव की सरगर्मी शबाब पर है। इसके साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप मतदाताओं पर कहर ढाने लगा है। मतदाता परिवारों में हाहाकार सा है। जिला मुख्यालय में बचाओ -बचाओ की सी स्थिति है। बड़ी तादाद में मच्छरों के चलते नगर और शहर वासियों का रात्रि में सोना दूभर है। फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मौसम तीन दिन की बारिश -आंधी के बाद फिर अपने मौसम मिजाज में गर्माने लगा है। दिन हो या रात रात मच्छरों का मतदाताओं को गले लगाना जारी है।

रात में बिजली कटौती और गर्मी होने के कारण खुले में सोना पड़ता है। मच्छरों का भारी प्रकोप पीछा नहीं छोड़ रहा है। इसके चलते रात में सोना भी दूभर हो गया है। शहर में अभी तक न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया है और न ही फॉगिंग कराई गई है। हालत यह है कि इस गर्मी के सीजन में इस बार मच्छरों का अत्यधिक ज्यादा प्रकोप है।

शहर के बलखंडी नाका निवासी समाज सेवी वेद शर्मा कहते है कि कीट नाशक व फॉगिंग शुरू में ही कराना चाहिए लेकिन अभी तक न तो छिड़काव कराया गया है और न ही फागिंग। मच्छरों के हमले से चैन से सोना दूभर हो रहा है। इनसे मच्छर जनित रोगों का फैलाव भी पूरे जिले में चरमोत्कर्ष पर है।मच्छर जनित रोगों की रोकथाम नहीं हो पा रही।जान लेवा खतरानिरंतर बढ़ रहा है।

दूसरी तरफ आलम यह यह है कि लोग मच्छरों से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के विकल्पों का प्रयोग कर रहे हैं। शहर वासियों नें मच्छरों के खात्मे तक छिड़काव व फॉगिंग कराए जाने की मांग की है। ईओ बीपी यादव ने बताया कि जल्द ही कीट नाशक छिड़काव व फॉगिंग कराई जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
