City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति ने की विकास कार्यों की समीक्षा : नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति ने की विकास कार्यों की समीक्षा : नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।  इस दौरान समीक्षा करते हुए लाभार्थी परक योजनाओं के अन्तर्गत लाभार्थियों को समय से लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नहरों की टेल तक पानी की उपलब्धता के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग एवं केन प्रखण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा शक्ति ने की विकास कार्यों की समीक्षा : नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश
DM Durga Shakti reviewed development works: Strict instructions to deliver water to the tail of canals

उन्होंने सेतु निगम के द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाये जाने तथा मर्का पुल सेतु का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये, साथ ही कार्य में देरी होने पर सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से निराश्रित गौवंशो को सड़कों पर विचरण करने से राकने हेतु कार्यवाही की जाए। साथ ही सहभागिता योजना के आधार पर गौवंश गौपालकों को दिये जाने तथा जियो टैगिंग के कार्य को शीघ्र पूर्ण करायें।

डीएम दुर्गा शक्ति ने की विकास कार्यों की समीक्षा : नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश
DM Durga Shakti reviewed development works: Strict instructions to deliver water to the tail of canals

उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री स्वःरोजगार योजना तथा खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराये जाने की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि लक्ष्य से डेढ गुना अधिक योजना के आवेदन पत्रों को बैंको में प्रेषित किये जायें। उन्होंने निर्देश दिये कि पेंशन योजनाओें में पात्र लाभार्थियों को समय से पेंशन वितरण करायें तथा नये पात्र लाभार्थियों की भी पेंशन स्वीकृति की कार्यवाही की जाए।

उन्होंने छात्रवृत्ति वितरण एवं मत्स्य पट्टों के आवंटन की समीक्षा करते हुए शत्-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। डीएम  ने वृक्षारोपण अभियान-2023 के अन्तर्गत निर्देश दिये कि प्रत्येक विभाग द्वारा लक्ष्य के अनुरूप 85 प्रतिशत पौधों का रोपण के पश्चात शेष बचे 15 प्रतिशत वृक्षों का रोपण दिनांक 15 अगस्त को अवश्य करायेें। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना एवं औद्यानिक मिशन योजना के अन्तर्गत समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिये।

डीएम दुर्गा शक्ति ने की विकास कार्यों की समीक्षा : नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने के सख्त निर्देश
DM Durga Shakti reviewed development works: Strict instructions to deliver water to the tail of canals

उन्होंने “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” के अन्तर्गत कार्य की प्रगति में सुधार करनें के निर्देश महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अर्थ एवं संख्याधिकारी, मुुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे रीभा साबित कर रहीं प्रशानिक कुशलता : अधिकारियों में हो रही चर्चा

City News Uttar Pradesh

राइस मिल संचालक ने सहायक उपायुक्त पर लगाया घूस मांगने का आरोप, शासन-प्रशासन को भेजा पत्र …

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन का निर्देश: सैनिकों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाये निस्तारण

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा अग्निपथ योजना का स्वागत : युवा बनेगे सशक्त

रामायण मेला में सांस्कृति कार्यक्रम दर्शकों के दिलों में छोड़ रहे अमिट छाप : हो रही वाह -वाह

पूर्व विधायक दलजीत नें किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता: डीएम को बैठक का दिया सुझाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़