25.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
Yogi Sarkar 2.0: योगी आदित्यनाथ सरकार के नए मंत्रियों को बांटे गए विभाग, पढ़िए- किसको क्या मिली जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

यूक्रेन संकट: भारत पहुंचने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों को सरकारी खर्च पर उनके घर तक पहुंचाएगी योगी आदित्यनाथ सरकार

 

केन्द्र सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रयास से यूक्रेन में फंसे भारत के लोगों को स्वदेश लाया जा रहा है। कीव में भारतीय दूतावास के साथ विदेश मंत्रालय बराबर संपर्क में है। भारत आने वाले उत्तर प्रदेश के सभी निवासियों को नई दिल्ली से उनके घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार ने ले ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व विभाग इन सभी को उनके निवास तक पहुंचाएगा।

यूक्रेन संकट: भारत पहुंचने वाले उत्तर प्रदेश के निवासियों को सरकारी खर्च पर उनके घर तक पहुंचाएगी योगी आदित्यनाथ सरकार
Ukraine crisis: Yogi Adityanath government will take the residents of Uttar Pradesh arriving in India to their homes at government expense

यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के स्थानिक आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे यूक्रेन से वापस आने वाले प्रदेश के नागरिकों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर काउंटर स्थापित करें तथा केंद्र सरकार व अन्य समस्त संबंधित से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के लोगों, जो अभी यूक्रेन में हैं उन तक सहायता पहुंचाने के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय दूतावास, कीव से समन्वय हेतु राहत आयुक्त एवं सचिव, राजस्व विभाग श्री रणवीर प्रसाद को नोडल अधिकारी नामित किया है। साथ ही, प्रदेश में राज्य कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका टोल फ्री हेल्पलाइन नं0- (0522) 1070, मोबाइल नं0-9454441081 तथा ई-मेल आईडी rahat@nic.in है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : टीकाकरण से छूटने वालों को मौपप राउंउ का करना पड़ेगा…

City News Uttar Pradesh

दहेज प्रताड़ना : मांग पूरी न होने पर तीन माह बाद ही पत्नी को घर से निकाला, पति-सास नामजद

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड को सूखे से मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

बांदा में दूसरे दिन भी मकर संक्रांति की धूम: नदी में किया स्नान एवं घूमा मेला

City News Uttar Pradesh

सिल्पाही बालू खदान माफिया की बांदा में समानांतर सरकार ? डीएम साहिबा सुनिये गुहार

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव बोले, जनता की खुशहाली से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़