City News Uttar Pradesh
अटल पार्क योजना मुहिम में अटकी : आठ गांवों में ही अभी मिल पाई भूमि !
उत्तर प्रदेश

अटल पार्क योजना मुहिम में अटकी : आठ गांवों में ही अभी मिल पाई भूमि !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अटल उद्यान मनरेगा पार्क योजना अटक जानें से मनभावन नहीं हो पा रही । एक साल से तार -तार होकर जार -जार आंसू बहा रही है। सिसक रही है और परवान नहीं चढ़ सकी। अधिकारी जमीन ही नहीं तलाश पाए। जिले की 469 ग्राम पंचायतों में से मात्र 8 में ही जमीन उपलब्ध हो पाई है, लेकिन यहां भी निर्माण की गति बेहद धीमी है। इन पार्कों में खेल के साथ ही मनोरंजन की भी सुविधाएं होंगी। पार्क निर्माण में 40 से 50 लाख रुपये लागत आएगी।

अटल पार्क योजना मुहिम में अटकी : आठ गांवों में ही अभी मिल पाई भूमि !
Atal Park scheme stuck in the campaign: land only available in eight villages !

शहरों की तर्ज पर गांवाें में खेल व स्वस्थ मनोरंजन मुहैया कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल उद्यान पार्क निर्माण की योजना पिछले साल लागू हुई। पार्क एक बीघा जमीन में बनना है। लेकिन राजस्व विभाग अब तक मात्र 8 गांवों में पार्क के लिए जमीन तलाश सका है। इनमें भी निर्माण की गति बेहद धीमी है।

अटल पार्क योजना मुहिम में अटकी : आठ गांवों में ही अभी मिल पाई भूमि !
Atal Park scheme stuck in the campaign: land only available in eight villages !

अटल उद्यान मनरेगा पार्क निर्माण में 80 फीसदी धनराशि मनरेगा व 20 फीसदी धनराशि ग्राम पंचायत से खर्च की जाएगी।
चालू वित्तीय वर्ष में प्रत्येक विकास खंड में दो पार्कों का निर्माण कराया जाना था,लेकिन अभी तक बड़ोखर खुर्द, बिसंडा, महुआ, तिंदवारी व कमासिन में जमीन मिली है। नरैनी, बबेरू, जसपुरा में जमीन नहीं मिली। पार्क के खेल मैदान में बैडमिंटन, वालीबाल, कबड्डी सहित कई खेल होंगे। इसके अलावा झूला, घिसलन पट्टी आदि भी बननी है । मार्निंग वाक स्पॉट व व्यायाम स्थल भी होगा ।लेकिन कब तक यह पूरा होगा अटकल ही लगाया जा सकता है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

एआरटीओ की चेतावनी : कोई भी वाहन बिना फिटनेस के नहीं होंगे संचालित

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति हंटर वाली के रोल सी दिखी: लापरवाही पर नोटिस, निलंबन एवं वेतन रोका

City News Uttar Pradesh

प्राइवेट बस परिचालक को दूसरे बस ने रौंदा: हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

बस एवं प्राइवेट बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत : आठ गंभीर घायल, लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ‘गणतंत्र दिवस’ पर संदेश: संविधान, एकता व समरसता से ही ‘सशक्त भारत’

City News Uttar Pradesh

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार, दो कुंतल गांजा बरामद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़