28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी सरकार की नई पहल: यूपी के सभी जिलाधिकारियों को हिंसा पीड़ित महिलाओं से करनी होगी बात
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल: यूपी के सभी जिलाधिकारियों को हिंसा पीड़ित महिलाओं से करनी होगी बात

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत योगी सरकार महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है। अभियान के तहत एक मेगा इवेंट भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें हर जिले के जिलाधिकारी महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। यह इवेंट हिंसा की पीड़ित महिलाओं के लिए किया जा रहा है।

योगी सरकार की नई पहल: यूपी के सभी जिलाधिकारियों को हिंसा पीड़ित महिलाओं से करनी होगी बात
Yogi government’s new initiative: All district magistrates of UP will have to talk to women victims of violence

बताया गया कि “हक की बात, जिलाधिकारी के साथ” नाम से मेगा इवेंट भी आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के डीएम हिंसा से पीड़ित महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। शक्ति कार्यशालाओं का भी आयोजन होगा। इसमें कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत गठित स्थानीय व आंतरिक परिवाद समितियों का ओरिएंटेशन भी होगा।


गौरतलब है कि प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान के तहत बेटियों से संबंधित योजनाओं को और गति देने के लिए महाअभियान शुरू करने जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग इस दौरान कई मेगा इवेंट आयोजित कर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक ने विकास कार्यों में अनदेखी पर अधिकारियों को लगाई फटकार: कहा यह “दादागीरी” बर्दाश्त नहीं

City News Uttar Pradesh

दिलचस्प मुकाबला : डेंगू की रफ्तार चुस्त और स्वास्थ विभाग सुस्त

City News Uttar Pradesh

बांदा : युवक फांसी पर झूला, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान …

सपा प्रदेश सचिव कश्यप का ‘भाजपा सरकार’ पर ‘प्रहार’: दलित-पिछड़ों का ‘मारा’ जा रहा ‘हक’

City News Uttar Pradesh Desk

अपात्रों को रेवड़ी की तरह बांटे प्रधानमंत्री आवास, डीडीओ ने दो सचिव को किया निलंबित

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें खिलाया कमल : विकसित यात्रा में उमड़ा प्यार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़