City News Uttar Pradesh
नम आंखों के साथ सुपुर्दे खाक किये गये ढाल और ताजिये
उत्तर प्रदेश

नम आंखों के साथ सुपुर्दे खाक किये गये ढाल और ताजिये

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ढाई हजार से ज्यादा सजी धजी और फूल मालाओं से लदी ढालों एवं आधा सैकड़ा से ज्यादा ताजियों को केन नदी में नम आंखों से सुपुर्दे आब (विसर्जित) किया गया। बुधवार को सूरज डूबने के साथ ही 10 दिवसीय मोहर्रम के आयोजन खत्म हो गए। ढोल-ताशों की रोजाना गूंजती रहीं सदाएं भी थम गईं। दसवीं पर शहर और केन नदी किनारे तक मेले का हुजूम रहा। हिंदू-मुसलिम बराबरी से शामिल होकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बने रहे।

नम आंखों के साथ सुपुर्दे खाक किये गये ढाल और ताजिये

दसवीं पर बुधवार को दोपहर बाद इमामबाड़ों में ढोल-ताशोें की धुनें गुंजायमान हो उठीं। इमामबाड़ों में रखी ढाल, नेजा, अलम और ताजिये अलग-अलग जत्थों में कर्बला (केन नदी किनारे) की ओर चल पड़े। इमामबाड़े सूने हो गए। मयूर टाकीज रोड, जीजीआईसी, पदमाकर चौराहा, बलखंडी नाका चौराहा, कटरा रोड, क्योटरा चौराहा से लेकर केन नदी तक शाम को तिल रखने की जगह नहीं रही।

नम आंखों के साथ सुपुर्दे खाक किये गये ढाल और ताजिये

ढाई हजार से ज्यादा ढाल-सवारियां लगभग आधा सैकड़ा छोटे-बड़े ताजिये और सैकड़ों नेजे व अलम सूरज ढलने के वक्त प्रतीकात्मक कर्बला पहुंचे। हरेक के साथ हुजूम था। यहां ढालों को खोलकर उनकी कुछ सामग्री जमीन में दफन कर दी गई।

नम आंखों के साथ सुपुर्दे खाक किये गये ढाल और ताजिये

ताजियों को केन नदी में पानी के हवाले (ठंडा) कर दिया गया। यहां देर रात तक मेला रहा। इसके पूर्व दोपहर को पूर्वी कोठी शिया इमामबाड़ों से अलम और ताजिये केन किनारे स्थित कर्बला के लिए रवाना हुए। ताजियों को यहां दफनाया गया। आखिरी दिन भी जगह-जगह लंगर हुए। पुलिस और पीएसी का पहरा रहा। प्रशासन और पुलिस के अफसर भी पूरे समय मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रिश्तों का हुआ कत्ल : पिता ने तोड़ा दम और भाई भी बेदम, युवक ने चाचा संग वारदात को दिया अंजाम, घटना के बाद से फैली सनसनी

City News Uttar Pradesh

अक्षय तृतीया पर सोने -चांदी की बिक्री पर “सोहागा” : 15 करोड़ के लगभग हुआ कारोबार

विधायक प्रकाश के प्रयास से मिली बड़ी सौगात: साढ़े 15 करोड़ से शहर में बनेंगे दो नए सबस्टेशन

City News Uttar Pradesh

सड़क सुरक्षा मानव श्रंखला : बनी आकर्षण का केंद्र, सुरक्षा का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान

प्रियंका गांधी ने संभाली रायबरेली और अमेठी की चुनावी कमान: 250 नुक्कड़ सभा, घर-घर दस्तक की है तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़