City News Uttar Pradesh
यूपी में भाजपा के सियासी मंथन से नहीं निकला हल : लेकिन असंतुष्टों का बढ़ गया है मनोबल
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

यूपी में भाजपा के सियासी मंथन से नहीं निकला हल : लेकिन असंतुष्टों का बढ़ गया है मनोबल

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में नतीजे बेहतर नहीं आए, जिससे एक बात साफ हो गई है कि सरकार और संगठन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में उम्मीद थी कि चुनाव में मिली पराजय के कारणों पर मंथन होगा और उन सवालों पर बात होगी, जिसके कारण भाजपा प्रदेश में पहले नंबर से दूसरी पर पहुंच गई। ऐसे में कार्यसमिति की बैठक में मंथन से कोई हल तो बीजेपी नहीं तलाश सकी, लेकिन आंकड़ों की बाजीगरी से हार पर परदा डालने की कोशिश दिखी. ऐसे में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं का मनोबल बढ़ा दिया है, जिसके चलते शीर्ष नेताओं के बीच तलवारें खिंच गई हैं।

यूपी में भाजपा के सियासी मंथन से नहीं निकला हल : लेकिन असंतुष्टों का बढ़ गया है मनोबल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कहा कि संगठन, सरकार से ऊपर होता है। कोई व्यक्ति या सरकार संगठन से बड़ा नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि बड़े पेड़ की टहनी से जब कुल्हाड़ी बनती है तभी वो पेड़ काटा जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि जो दर्द आपका (कार्यकर्ता) है, वही दर्द हमारा भी है। केशव मौर्य ने कार्यकर्ताओं के मन की बात पर तालियां तो खूब बटोरीं, लेकिन उनका संबोधन कई सवाल भी छोड़ गया। केशव प्रसाद मौर्य ने करीब दो साल बाद एक बार फिर संगठन को सरकार से बड़ा बताया है। व्यावहारिक तौर पर तो केशव का बयान सही है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में इस बयान ने असंतुष्टों के लिए मुखर होने का मौका दे दिया है। भाजपा नेता ही नहीं बल्कि सहयोगी दल के नेताओं ने भी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।

यूपी में भाजपा के सियासी मंथन से नहीं निकला हल : लेकिन असंतुष्टों का बढ़ गया है मनोबल

– संजय निषाद ने केशव मौर्य के सुर से सुर मिलाए

निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सोमवार सुबह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की. संजय निषाद ने भी उनके सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। जनता सुख चाहती है, सुख सरकार से मिलता है। सरकार संगठन की शक्ति से ही बनती है, इसलिए यह कहना गलत नहीं कि संगठन सर्वोपरि है। साथ ही उन्होंने कहा कि नौकरशाही सरकार के करीबी बनकर पेट में पंजा, साइकिल व हाथी रखते हैं। इसी का परिणाम लोकसभा चुनाव में अयोध्या और कुछ अन्य जगहों पर भी देखने को मिला है।

यूपी में भाजपा के सियासी मंथन से नहीं निकला हल : लेकिन असंतुष्टों का बढ़ गया है मनोबल

आरक्षण के मुद्दे पर संजय निषाद ने कहा कि नौकरशाहों की देन है कि आज भी यह मामला उलझा पड़ा है और निषाद समाज के लोगों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। योगी सरकार की बुलडोजर नीति पर भी सवाल खड़े करते हुए संजय निषाद ने कहा कि गरीबों पर आप बुलडोजर चलवाएंगे, लोगों के घर गिराएंगे, तो वे वोट देंगे क्या ? इस तरह से संजय निषाद ने नौकरशाही से लेकर बुलडोजर नीति पर सवाल खड़े करके सीधे अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यूपी में भाजपा के सियासी मंथन से नहीं निकला हल : लेकिन असंतुष्टों का बढ़ गया है मनोबल

– डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बैठकों से दूर

भाजपा कार्यसमिति की बैठक खत्म होने के दूसरे दिन सोमवार को बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों की मंशा पर उंगली उठाते हुए पत्र लिखकर सीएम योगी आदित्यनाथ से ही सवाल पूछ लिया। उन्होंने कहा कि आखिर दिन प्रतिदिन आपकी सरकार की छवि क्यों खराब हो रही है। जब उत्तर प्रदेश के बाहर आपकी सरकार की तारीफ होती है तो फिर प्रदेश में कर्मचारी क्यों विरोध कर रहे हैं ? इस तरह से भाजपा नेताओं से लेकर सहयोगी तक सवाल खड़े कर रहे हैं।

यूपी में भाजपा के सियासी मंथन से नहीं निकला हल : लेकिन असंतुष्टों का बढ़ गया है मनोबल

लोकसभा चुनाव के बाद केशव प्रसाद मौर्य यूपी सरकार की बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं। केशव मौर्य दो बार कैबिनेट की बैठक में शामिल नहीं हुए। पिछले दिनों सीएम योगी की ओर से पौधारोपण अभियान को लेकर बैठक की थी, जिसमें भी केशव नहीं पहुंचे थे। केशव एक तरफ सरकारी बैठकों से भले ही दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन दूसरी तरफ लखनऊ से लेकर दिल्ली तक में पार्टी के नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम-एसपी के “सामने” भी नहीं “सुलझीं” समस्याएं: 111 में सिर्फ 13 का निस्तारण

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र ज्योति के बनें मसीहा: जनसेवा से लिख रहे इबारत !

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सरकार महात्मा गांधी के सपनों को कर रही साकार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने “बार एसोसिएशन चुनाव” में किया मतदान: अधिवक्ताओं से किया संवाद

City News Uttar Pradesh

Banda : सदर विधायक प्रकाश ने जड़ा नहले पर दहला, पूरा होगा अब बाई पास ! …

Banda : डीएम पौध रोपण कराने में रहे सतर्क, पौध रोपण में हो चुका है अरबों का खेल ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़