30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
एसपी अभिनंदन के निर्देश : समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी होगा सैनिक सेल ...
उत्तर प्रदेश

एसपी अभिनंदन के निर्देश : समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी होगा सैनिक सेल …

 

– एसपी ने कर्मियों की समस्या समाधान को सैनिक सेल को किया एक्टिव
– अवकाश के लिए भी एसपी ने लागू की आनलाइन प्रक्रिया

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विभागीय कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने नया कदम उठाया है। उन्होंने सैनिक सेल को प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए है। सैनिक सेल में एक सीयूजी नंबर का प्रबंध कराए जाने सहित ऑनलाइन अवकाश की भी नई प्रणाली लागू की है।


पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा पुलिस कर्मियों के तनाव मुक्त रहकर कार्य किए जाने तथा अवकाश के साथ-साथ विभागीय एवं निजी समस्याओं को दूर करने के लिए सैनिक सेल को और भी प्रभावी बनाया गया है। सैनिक सेल के माध्यम से जनपद के पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं एवं कार्यालय में लंबित विभागीय तथा व्यक्तिगत समस्याओं के लिए शाखाबार नहीं अधिकारी/कर्मचारी का उत्तरदायित्व होगा कि कर्मचारियों की प्राप्त समस्याओं का निस्तारण संबंधित पटल से कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उनको समस्या के संबंध में हुए निराकरण से भी अवगत कराएंगे तथा सैनिक सेल में उपलब्ध रजिस्टर को अध्यावधिक रखेंगे।

एसपी अभिनंदन के निर्देश : समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी होगा सैनिक सेल

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सम्मेलन के माध्यम से कर्मचारियों की समस्याओं का जायजा भी लिया जाएगा और रजिस्टर को सैनिक सम्मेलन में प्रस्तुत किया जाएगा। कर्मचारियों को तनाव मुक्त रहकर काम करने एवं अवकाश की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिनंदन द्वारा ऑनलाइन अवकाश प्रणाली की शुरूआत की गई। अवकाश अब पुलिस कर्मी अपने मोबाइल में एप्लिकेशन के माध्यम से स्वीकृत करा सकेंगे।

उन्होंने जारी की गई लिंक में स्मार्ट-ई-पुलिस एप्लिकेशन डाउन लोड कराया है। जिसमें समस्त कर्मचारियों का डाटा फीड किया गया। अब स्मार्ट-ई-पुलिस के माध्यम से पुलिस कर्मी अवकाश स्वीकृत करा सकेंगे। कप्तान द्वारा किए जा रहे अभिनव प्रयासों के क्रम में ऑनलाइन अवकाश प्रणाली तथा सैनिक सेल के और भी प्रभावी होने पर पुलिस कर्मियों में हर्ष का माहौल है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि अवकाश कि इस व्यवस्था तथा सैनिक सेल के माध्यम से अब शाखावार भटकना नहीं पड़ेगा और अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकेंगे। निरीक्षण के दौरान सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा भी मौजूद रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : खाद न मिलने से परेशान किसानों ने सड़क पर लगाया जाम, काटा हंगामा …

City News Uttar Pradesh

बढ़ते टैक्स और शर्तों पर सरकार का विरोध: व्यापारी महासंघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष मालती बासु को बदनाम करने की साजिश: फर्जी शिकायत कर्ता पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

यूपी : दिनदहाड़े युवक के चेहरे पर गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले दोस्त के भाई की शादी से आया था गांव ..

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

ब्रेकिंग न्यूज़