- विनोद मिश्रा
बांदा। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सपा पर जहां निशाना साधा वहीं कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में अपना दल एस तीसरी नम्बर की पार्टी बनकर उभरी है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया यहां मीडिया से मुखातिब थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में अपना दल एस तीसरी नम्बर की पार्टी बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा कि निचली अदालत से लेकर उच्च न्यायालय तक सभी वर्गों की भर्ती हो इसके लिए अखिल भारतीय न्याय सेवा का गठन करने के लिए सरकार से मांग किया है। कहा कि अभी तक केंद्र सरकार में पिछड़ों के लिए कोई मंत्रालय नही है। इसलिए सरकार से मांग किया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय बनाया जाए।

सवालों कें जवाब में उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी जिन राज्यों में यात्रा लेकर जाते है वहां के नेता को जानकारी नहीं देते। इसलिए गठबंधन टूट रहा है। सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दलित, पिछड़ों शोषित वर्ग के नाम पर यूपी में कई बार सरकार बनाई लेकिन काम एक वर्ग का किया। जब से सत्ता से बाहर हुए है तब से सत्ता में आने के लिए फिर से दलित, ओबीसी की बात करना शुरू कर दिया है।

लोकसभा चुनाव में सीटों के सवाल पर जवाब दिया की जिन जिलों में जो मजबूत होगा उसी पार्टी के प्रत्याशी को मैदान में उतारा जायेगा। कहा कि यूपी में भाजपा, अपना दल, राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद चुनाव लड़ रहे है। जहां पर जो मजबूत होगा उसका टिकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तय करेंगे। अपना दल एस 5 वी बार गठबंधन से चुनाव लड़ रहा है और तीसरी बार केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
